[Hindi] मॉनसून, अंडमान व निकोबार में दे सकता है जल्द दस्तक

May 12, 2017 7:01 PM|

Monsoon in andaman and Nicobar_Live Mint 600अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में मॉनसून के आगमन के लिए मौसम अब अनुकूल बनाता दिखाई दे रहा है। मौसमी स्थितियाँ जिस दिशा में और जिस गति से अपना स्वरूप बादल रही हैं उससे अगले कुछ दिनों में दक्षिण पश्चिम मॉनसून केअंडमान व निकोबारद्वीपसमूह में दस्तक देने की संभावना के तौर पर देखा जा रहा है।

स्काइमेट के अनुसार अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह मेंमॉनसूनआमतौर पर 20 मई को दस्तक देता है। इस समय मौसम से जुड़े मॉडल संकेत दे रहे हैं कि अगले 2-3 दिनों में दक्षिणी अंडमान सागर में बारिश में व्यापक रूप में बढ़ोत्तरी हो सकती है। दक्षिणी अंडमान सागर पर आने वाले दिनों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो सकता है जिसके चलते अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह के भागों में बारिश बढ़ेगी।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह सिस्टम धीरे-धीरे प्रभावी होगा और निम्न दबाव का रूप ले लेगा। इसी मौसमी सिस्टम के प्रभाव से 15 मई से दक्षिणी अंडमान सागर में मध्यम से भारी वर्षा शुरू होगी जिससे दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में दस्तक देने के लिए मौसम अनुकूल हो जाएगा और ऐसी परिस्थितियाँ बन सकती हैं कि मौसम वैज्ञानिक दक्षिण पश्चिम मॉनसून के आगमन की घोषणा कर दें।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दक्षिण पश्चिम मॉनसून 17 मई को दक्षिणी अंडमान सागर में पहुँच सकता है। हालांकि उत्तरी अंगमन सागर में यह 20 मई की अपनी नियत तिथि तक पहुँच सकता है।

इस बीच यहाँ यह स्पष्ट करना ज़रूरी है कि अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में मॉनसून के आगमन और इसकेकेरलमें पहुँचने के बीच कोई सीधा संबंध नहीं है। मॉनसून आमतौर पर अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में आगमन के दो सप्ताह बाद केरल पहुंचता है। दक्षिण पश्चिम मॉनसून का केरल में आगाज़ ही भारत में मॉनसून की औपचारिक शुरुआत माना जाता है। केरल में मॉनसून के आगमन की सामान्य तिथि 1 जून है और यह 30 जून तक भारत के विभिन्न भागों को बारिश देता है।

Image credit: Live Mint

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: