[Hindi] दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून के आगमन की आहट; जल्द होगी बारिश

June 26, 2018 1:39 PM|

Monsoon rains in Delhi

दिल्ली और इससे सटे शहरों में मॉनसून जल्द आने वाला है। मंगलवार से बादल दिखाई देने लगे हैं। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का अनुमान जून की विदाई से पहले दिल्ली और आसपास के शहरों में मॉनसून का आगमन हो जाएगा। इससे पहले मंगलवार की सुबह से ही दिल्ली के आसमान पर बादल छाए हुए हैं। नोएडा, फ़रीदाबाद और आसपास के भागों में छिटपुट वर्षा भी हुई है। आज दिन के दूसरे और तीसरे पहर में भी कहीं-कहीं हल्की फुहारें गिर सकती हैं।

दिल्लीमें आज दोपहर 12 बजे अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री सेल्सियस पर ही रुका है जो कल इस समय 41 डिग्री था। तापमान में लगभग 7-8 डिग्री की गिरावट के चलते मौसम काफी सुहावना हो गया है। कल सफदरजंग में अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पालम में भी पारा 43.6 डिग्री रहा। आज तापमान में अधिक वृद्धि नहीं होगी और यह 40 डिग्री से नीचे बना रहेगा क्योंकि बादल यूं ही बने रहेंगे।

[yuzo_related]

मॉनसून की सक्रियता के बढ़ने के साथ दिल्ली,नोएडा,फ़रीदाबाद,गुरुग्रामऔरगाज़ियाबादमें 27 जून से बारिश बढ़ेगी और 1 जुलाई तक जारी रहने की संभावना है। इसी बीच मॉनसून भी दस्तक दे देगा। दिल्ली में मॉनसून आमतौर पर 29 जून तक पहुंचता है। इस बार पिछले 10 से 15 दिनों की सुस्ती के बाद आगे बढ़ रहा है और तेज़ रफ्तार से दिल्ली-एनसीआर को जल्द कवर कर लेगा।दिल्ली में गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

lightning in delhi

इससे पहले जून महीना पूरी तरह से सूखा रहा है। मॉनसून आने से पहले दिल्ली में जून महीने में आमतौर पर रुक-रुक कर प्री-मॉनसून वर्षा देखने को मिलती है। लेकिन इस बार जून में मौसम की बेरुखी ने दिल्ली को खूब तरसाया। इसका अंदाज़ा आंकड़ों से लगा सकते हैं। दिल्ली में जून महीने में आमतौर पर 82 मिलीमीटर बारिश होती है जबकि इस बार अब तक 5 मिलीमीटर वर्षा हुई है।

Image credit: Indian Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: