[Hindi] पूर्वी उत्तर प्रदेश पर मेहरबान मॉनसून, समय से एक सप्ताह पहले पहुंचे मॉनसून के चलते कई इलाकों में हो रही भारी बारिश

June 17, 2020 5:42 PM|
Uttar Pradesh rains

उत्तर प्रदेश में साल 2020 का मॉनसून सामान्य से लगभग 1 सप्ताह पहले पहुंचा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के भागों में वाराणसी, मिर्जापुर, गोरखपुर और बलिया को पार करते हुए मॉनसून की उत्तरी सीमा फतेहपुर और बहराइच तक पहुंच गई है। राज्य के पूर्वी हिस्सों में मॉनसून के आगमन से पहले ही मौसम बदलने लगा था और कुछ इलाकों में बारिश की गतिविधियां शुरू हो गई थीं। मॉनसून आने के बाद 15-16 जून से गोरखपुर, बलिया, बहराइच, प्रयागराज सहित कई जिलों में व्यापक वर्षा देखने को मिल रही है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में मॉनसून सक्रिय

16 जून की सुबह 8:30 बजे से 17 जून की सुबह 8:30 बजे के बीच बीते 24 घंटों के दौरान इलाहाबाद में 55 मिलीमीटर की मूसलाधार वर्षा रिकॉर्ड की गई। इस दौरान गोरखपुर और सुल्तानपुर में लगभग 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मिर्जापुर, भदोही, गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अंबेडकर नगर, अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, अमेठी, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा और फतेहपुर समेत सभी पूर्वी जिलों में बारिश शुरू हो गई है।

कानपुर, झांसी, बांदा समेत उत्तर प्रदेश के मध्य भागों में बारिश की गतिविधियां बहुत ज्यादा नहीं हुई हैं और ना ही आगे होंगी। हालांकि गोरखपुर में आज सुबह से ही मूसलाधार वर्षा हो रही है। वाराणसी, प्रयागराज में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। जौनपुर में भी वर्षा के आसार हैं। इन सभी क्षेत्रों में मॉनसून पहुंच चुका है। इस वजह से बारिश बढ़ी है।

पश्चिमी भागों में मॉनसून का करना होगा इंतजार

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों में मॉनसून के आगमन के लिए अभी कुछ इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि जो मौसमी सिस्टम ओडिशा और छत्तीसगढ़ होते हुए पश्चिम बंगाल की तरफ जा रहा है। इसके चलते मॉनसून में प्रगति नहीं होगी। अनुमान है कि यही एक बार फिर से सक्रिय होने के बाद बंगाल की खाड़ी से वापस लौट आएगा तब मॉनसून आगे बढ़ेगा।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां अगले 24 से 48 घंटे तक बनी रहेंगी लेकिन बारिश की तीव्रता 24 घंटे के बाद काफी कम हो जाएगी। 19 जून से पूरे राज्य में वर्षा का दायरा बढ़ेगा और पूर्व के अलावा मध्य तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 19-20 जून से बारिश देखने को मिलेगी। 21 और 22 जून को समूचे राज्य में अच्छी वर्षा होने की संभावना है।

Image credit:Amar Ujala

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: