[Hindi] मॉनसून 2019: पूर्वोत्तर भारत के सभी राज्यों में दस्तक देने के लिए तैयार दक्षिण पश्चिम मॉनसून, जारी रहेगी बारिश

June 15, 2019 11:39 AM|

Monsoon 2019_ Northeast India

पूर्वोत्तर भारत में 11-12 जून के आसपास बारिश की गतिविधियों में कमी दर्ज की गई थी। जिसके बाद, फिर से बारिश में उछाल रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान, असम के भागों में भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई जबकि पूर्वोत्तर भारत के बाकी बचे इलाकों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखी गई।

इस समय, पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी और उससे सटे आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। धीरे-धीरे यह चक्रवाती क्षेत्र पूर्वोत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। जो कि, बारिश की गतिविधियों को और बढ़ाने में मददगार होगी।

स्काइमेट के अनुसार,पूर्वोत्तर भारतके अधिकांश भागों में भारी से अति भारी बारिश की उम्मीद है। जबकि, कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखी जा सकती है।

स्काइमेट के अनुसार, अब देश के पूर्वोत्तर हिस्सों में बारिश काफी बढ़ जाएगी। बता दें कि, पिछले 24 घंटों मेंदक्षिण पश्चिम मॉनसून 2019 पूर्वोत्तर भारत के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ा है,लेकिन अब लगभग सभी पूर्वोत्तर राज्यों में मॉनसून की प्रगति के लिए मौसमी परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि, अगले 24 से 48 घंटों में, मॉनसून 2019 उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम सहित पूर्वोत्तर के सभी राज्यों जैसे असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा तक पहुंच जाएगा। कम से कम अगले तीन से चार दिनों तक यहां रुक -रुक कर हो रही बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत के बारिश के आंकड़े अभी भी निराशाजनक है।

पूर्वोत्तर के लगभग सभी राज्यों में इस समय बारिश की कमीहै, लेकिन उम्मीद है कि धीरे-धीरे बारिश की गतिविधियों में वृद्धि के कारण अगले एक सप्ताह में बारिश की कमी में काफी कमी आ सकती है।

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 2019 पूर्वोत्तर भारत को कवर करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इन बारिश की गतिविधियों से पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में आकस्मात भारी बारिश भी हो सकती है। इसके अलावा, आकाशीय बिजली और अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों से इंकार नहीं किया जा सकता है।

Also Read In English:Monsoon set to cover entire Northeast India, flash floods likely

Image Credit: TWC

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें ।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: