[Hindi] मॉनसून 2019: अगस्त में बारिश ने तोड़े कई रिकॉर्ड, पिछले एक दशक में हुई सबसे अधिक वर्षा

August 25, 2019 2:43 PM|

मॉनसून की शुरुआत जिस सुस्ती के साथ हुई थी उसके मुकाबले अगस्त में इसका प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है। अगस्त के 3 सप्ताह बीत चुके हैं। इस साल के मॉनसून सीजन में अगस्त में अब तक कई दिन ऐसे रहे जब भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई। बीते 10 वर्षों के आंकड़े देखें तो इस साल जैसा मॉनसून का प्रदर्शन अगस्त में दिखा वह एक रिकॉर्ड है।

पिछले10 सालों में अगस्त में मॉनसून का प्रदर्शन: 

Rainiest Aug

इन आंकड़ों के अनुसार इससे पहले अगस्त महीने में मॉनसून का अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला था वर्ष 2012 में जब सामान्य से 2% अधिक बारिश दर्ज की गई थी। 2012 के बाद यानी 2013 से लेकर 2018 तक मॉनसून अगस्त में काफी कमजोर रहा था, जो ऊपर दिए गए आंकड़ों से स्पष्ट है।

इस साल अगस्त में अच्छी बारिश का मतलब यह है कि बीते 5 वर्षों के बाद साल 2019 में मॉनसून का अगस्त में अच्छा प्रदर्शन रहने वाला है।

इस साल अगस्त के शुरुआती 20 दिनों में भारत में कुल 230 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई थी जो इस दौरान होने वाली सामान्य वर्षा से 31% अधिक है। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगस्त महीने का आखिरी सप्ताह भी सामान्य मॉनसून वर्षा का गवाह बनेगा और इस तरह अगस्त की समाप्ति 15% अधिक वर्षा के साथ होगी। अगर ऐसा होता है तो पिछले एक दशक का रिकॉर्ड टूटेगा।

Read in English:AUGUST BREAKS RAIN RECORDS, WETTEST IN THE LAST TEN YEARS

आमतौर पर भारत में मॉनसून सीजन में जुलाई और अगस्त ऐसे महीने हैं जब समूचे भारत में सबसे अधिक वर्षा रिकॉर्ड की जाती है। इस तरह अगर जुलाई या अगस्त में बारिश कम हो यानी मॉनसून का प्रदर्शन इन दोनों महीनों में कमजोर रहे तो इसमें कोई संदेह नहीं है कि मॉनसून की समाप्ति सामान्य से कम वर्षा के साथ हो।

मॉनसून सीजन में दीर्घावधि औसत 887 मिलीमीटर वर्षा के मुकाबले सबसे अधिक 33% बारिश जुलाई में होती है। जबकि अगस्त में 30% बारिश होती है। दोनों महीनों में होने वाली बारिश को एक साथ अगर मिला लें तो 4 महीनों के मॉनसून सीजन की दो-तिहाई वर्षा इन्हीं 2 महीनों में होती है।

अगस्त की शुरुआत हालांकि 7% कम वर्षा के साथ हुई थी। यही नहीं 12 अगस्त को दैनिक वर्षा में कमी 55% की थी। लेकिन 1 से 22 अगस्त के बीच लगभग सभी दिन ऐसे रहे जब सामान्य से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई। सिर्फ 1 अगस्त और 12 अगस्त को छोड़कर। यही दो दिन मात्र ऐसे रहे जब दैनिक वर्षा से कम बारिश हुई।

देशभर में बारिश के आंकड़ों को बदलने में अगस्त में हुई बारिश का बड़ा योगदान रहा है। 1 अगस्त से 10 अगस्त के बीच सामान्य से 49% अधिक बारिश हुई थी। जबकि इससे पहले जुलाई के आखिर में देश 9% बारिश से पिछड़ रहा था। बारिश 10 अगस्त आते-आते सामान्य के स्तर पर आ गई। यही नहीं 16 अगस्त को बारिश के आंकड़ों में और सुधार देखने को मिला और देशभर में दीर्घावधि औसत वर्षा के मुकाबले बारिश सामान्य से 2% ऊपर पहुँच गई।

स्काईमेट का मानना है कि अगस्त के बाकी बचे दिनों में ज्यादातर दिन ऐसे होंगे जब सामान्य से कम वर्षा होगी सिर्फ एक या 2 दिन छोड़कर। इसके बावजूद हमारा अनुमान है कि अगस्त महीने की समाप्ति सामान्य से 15 फ़ीसदी अधिक वर्षा के साथ होगी, जो पिछले 10 वर्षों में सबसे अधिक बारिश का रिकॉर्ड होगा।

Image credit: YouTube

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: