[Hindi] दिल्ली, मेरठ, चंडीगढ़, लुधियाना, करनाल समेत उत्तर भारत के शहरों में बर्फीली हवाओं का क़हर, दिन के तापमान में भारी गिरावट

January 11, 2021 8:30 AM|

उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर खत्म होने के बाद अब पहाड़ों से बर्फीली हवाओं का प्रकोप मैदानी क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में बीते 24 से 48 घंटों के दौरान कई जगहों पर दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया जिसके कारण दिन में शीतलहर जैसे हालात बन गए।

10 जनवरी को राजधानी दिल्ली के पालम में सामान्य से 6 डिग्री कम 14.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह सफदरजंग में सामान्य से 4 डिग्री कम 16.2 डिग्री रहा दिन में तापमान। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में 7 डिग्री कम 14.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पंजाब के अमृतसर में 6 डिग्री कम 12 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 7 डिग्री कम 14.4 डिग्री, चंडीगढ़ में 8 डिग्री कम 12 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 4 डिग्री कम 13 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 8 डिग्री कम 13.6 डिग्री, पटियाला में 6 डिग्री कम 12.5 डिग्री, हरियाणा के अंबाला में 6 डिग्री कम 12.2 डिग्री, करनाल में 6 डिग्री कम 12.2 डिग्री, नारनौल में 5 डिग्री कम 15 डिग्री, रोहतक में 6 डिग्री कम 13.5 डिग्री, राजस्थान के चूरू में 7 डिग्री कम 16 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

वर्तमान मौसमी स्थितियां कम से कम 14-15 जनवरी, 2021 तक बनी रहेंगी जिससे दिन में खिली धूप के बावजूद बर्फीली हवाओं का प्रभाव जारी रहेगा। दिन के तापमान में इसी तरह की गिरावट बनी रहेगी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी शहरों में न्यूनतम तापमान में भी और गिरावट होने की संभावना है। धीरे-धीरे इन उत्तर पश्चिमी सर्द और शुष्क हवाओं का प्रभाव पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार तक पहुंचेगा और इन क्षेत्रों में भी दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। गौरतलब है कि लखनऊ, कानपुर, बांदा, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, बहराइच समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में बीते तीन-चार दिनों से अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ था जिसके कारण यहां मार्च जैसा मौसम महसूस किया जा रहा था।

Image credit: The Quint

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: