[Hindi] उत्तर के पहाड़ों पर बर्फबारी तो मैदानों पर बारिश के आसार

December 10, 2015 2:56 PM|

fresh-snow-07अफगानिस्तान और उससे सटे पाकिस्तान पर बना पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तरी पाकिस्तान पर पहुँच गया है। यह मौसमी सिस्टम जल्द ही उत्तर भारत मेंजम्मू-कश्मीरके करीब आ जाएगा। हालांकि इसने उत्तर भारत के पश्चिमी हिमालयी भागों को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। इसके चलते जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां शुरू हो गई हैं।

धीरे-धीरे जम्मू-कश्मीर में मौसमी हलचल और बढ़ जाएगी। 11 और 12 दिसम्बर को जम्मू-कश्मीर तथाहिमाचल प्रदेशके पर्वतीय भागों में अधिकांश जगहों पर मध्यम बारिश और हिमपात होने की संभावना है। इसी दौरानउत्तराखंडके पर्वतीय जिलों में भी हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी दर्ज की जा सकती है। जम्मू-कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में शुक्रवार को एक-दो स्थानों पर भारी बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पाकिस्तान के मध्य में बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी आगे बढ़ते हुए उत्तर-पश्चिमीराजस्थानऔर उससे सटे हुएपंजाबपर आ गया है। इसके चलते उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में भी मौसम करवट ले रहा है। मैदानी भागों में बीती रात से बादल छाने लगे हैं। पंजाब,हरियाणा,दिल्लीऔर पश्चिमीउत्तर प्रदेशमें कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज किए जाने की संभावना है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी भागों में अगले दो दिनों तक इसी तरह से बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। बारिश की गतिविधियां बंद होने के बाद उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में उत्तर और उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाएँ चलना शुरू होंगी जिससे इन भागों के तापमान में अगले 2-3 दिनों के बाद गिरावट दर्ज की जाएगी। लोग जिस सर्दी का लंबे समय से इंतज़ार कर रहे हैं, तापमान में कमी आने से उसका एहसास लोगों को हो सकता है।

 

Image credit: indianexpress

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: