मॉनसून 2017: सामान्य से कमज़ोर प्रदर्शन की संभावना-स्काइमेट

March 27, 2017 12:40 PM | Skymet Weather Team

 

स्काइमेट के अनुमानों के अनुसार, मॉनसून 2017 के सामान्य से कम 95% रहने की संभावना है। इसमें 5% की अधिकता या कमी हो सकती है। स्काइमेट द्वारा आज जारी किए गए दीर्घावधि मॉनसून पूर्वानुमान के अनुसार जून से सितंबर की चार माह की मॉनसून अवधि में दीर्घावधि औसत 887 मिलीमीटर के मुक़ाबले कम वर्षा का अनुमान है।

स्काइमेट के मुताबिक जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर में कुल मॉनसून बारिश की संभावना इस प्रकार है:

  • 0% संभावना अत्यधिक बारिश की है (दीर्घावधि औसत के मुक़ाबले 110% से अधिक वर्षा को अत्यधिक माना जाता है)।
  • 10% संभावना सामान्य से अधिक बारिश की है (दीर्घावधि औसत के मुक़ाबले 105% से 110% वर्षा को अधिक माना जाता है)।
  • 50% संभावना सामान्य बारिश की है (दीर्घावधि औसत के मुक़ाबले 96% से 104% वर्षा को सामान्य माना जाता है)।
  • 25% संभावना सामान्य से कम बारिश की है (दीर्घावधि औसत के मुक़ाबले 90% से 95% बारिश को सामान्य से कम माना जाता है)।
  • 15% संभावना सूखे की है (मॉनसून में 90% से कम बारिश होने पर सूखा माना जाता है)।

स्काइमेट के पूर्वानुमानों को इस चित्र से समझ सकते हैं:

प्रति माह वर्षा की संभावना का विवरण इस प्रकार है:

जून- दीर्घावधि औसत के मुक़ाबले 102% बारिश हो सकती है (जून में औसतन 164 मिमी वर्षा होती है)

  • 70% संभावना सामान्य बारिश की है।
  • 20% संभावना सामान्य से अधिक बारिश की है।
  • 10% संभावना सामान्य से कम बारिश की है।

जुलाई– दीर्घावधि औसत के मुक़ाबले 94% बारिश हो सकती है (जुलाई में औसतन 289 मिमी वर्षा होती है)

  • 60% संभावना सामान्य बारिश की है।
  • 10% संभावना सामान्य से अधिक बारिश की है।
  • 30% संभावना सामान्य से कम बारिश की है।

अगस्त– दीर्घावधि औसत के मुक़ाबले 93% बारिश हो सकती है (अगस्त में औसतन 261 मिमी वर्षा होती है)

  • 60% संभावना सामान्य बारिश की है
  • 10% संभावना सामान्य से अधिक बारिश की है
  • 30% संभावना सामान्य से कम बारिश की है

सितम्बर– दीर्घावधि औसत के मुक़ाबले 96% बारिश हो सकती है (सितम्बर में औसतन 173 मिमी वर्षा होती है)

  • 50% संभावना सामान्य बारिश की है
  • 20% संभावना सामान्य से अधिक बारिश की है
  • 30% संभावना सामान्य से कम बारिश की है

 

मॉनसून 2016 पूर्वानुमान रिपोर्ट डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

OTHER LATEST STORIES