मॉनसून 2017: सामान्य से कमज़ोर प्रदर्शन की संभावना-स्काइमेट

March 27, 2017 12:40 PM|

 

स्काइमेट के अनुमानों के अनुसार,मॉनसून 2017के सामान्य से कम 95% रहने की संभावना है। इसमें 5% की अधिकता या कमी हो सकती है। स्काइमेट द्वारा आज जारी किए गए दीर्घावधि मॉनसून पूर्वानुमान के अनुसार जून से सितंबर की चार माह की मॉनसून अवधि में दीर्घावधि औसत 887 मिलीमीटर के मुक़ाबले कम वर्षा का अनुमान है।

स्काइमेट के मुताबिक जून,जुलाई,अगस्त, सितंबर में कुल मॉनसून बारिश की संभावना इस प्रकार है:

  • 0% संभावना अत्यधिक बारिश की है (दीर्घावधि औसत के मुक़ाबले 110% से अधिक वर्षा को अत्यधिक माना जाता है)।
  • 10% संभावना सामान्य से अधिक बारिश की है (दीर्घावधि औसत के मुक़ाबले 105% से 110% वर्षा को अधिक माना जाता है)।
  • 50% संभावना सामान्य बारिश की है (दीर्घावधि औसत के मुक़ाबले 96% से 104% वर्षा को सामान्य माना जाता है)।
  • 25% संभावना सामान्य से कम बारिश की है (दीर्घावधि औसत के मुक़ाबले 90% से 95% बारिश को सामान्य से कम माना जाता है)।
  • 15% संभावना सूखे की है (मॉनसून में 90% से कम बारिश होने पर सूखा माना जाता है)।

स्काइमेट के पूर्वानुमानों को इस चित्र से समझ सकते हैं:

Table-- Skymet forecast for Monsoon 2017

प्रति माह वर्षा की संभावना का विवरण इस प्रकार है:

जून- दीर्घावधि औसत के मुक़ाबले 102% बारिश हो सकती है (जून में औसतन 164 मिमी वर्षा होती है)

  • 70% संभावना सामान्य बारिश की है।
  • 20% संभावना सामान्य से अधिक बारिश की है।
  • 10% संभावना सामान्य से कम बारिश की है।

जुलाई– दीर्घावधि औसत के मुक़ाबले 94% बारिश हो सकती है (जुलाई में औसतन 289 मिमी वर्षा होती है)

  • 60% संभावना सामान्य बारिश की है।
  • 10% संभावना सामान्य से अधिक बारिश की है।
  • 30% संभावना सामान्य से कम बारिश की है।

अगस्त– दीर्घावधि औसत के मुक़ाबले 93% बारिश हो सकती है (अगस्त में औसतन 261 मिमी वर्षा होती है)

  • 60% संभावना सामान्य बारिश की है
  • 10% संभावना सामान्य से अधिक बारिश की है
  • 30% संभावना सामान्य से कम बारिश की है

सितम्बर– दीर्घावधि औसत के मुक़ाबले 96% बारिश हो सकती है (सितम्बर में औसतन 173 मिमी वर्षा होती है)

  • 50% संभावना सामान्य बारिश की है
  • 20% संभावना सामान्य से अधिक बारिश की है
  • 30% संभावना सामान्य से कम बारिश की है

 

मॉनसून 2016 पूर्वानुमान रिपोर्ट डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: