[Hindi] अमृतसर से करनाल, पुणे, नाशिक तक गिरा पारा; रात और सुबह में मौसम होगा ठंडा

March 22, 2018 4:24 PM|

Drop in minimum temperatures in north Indiaउत्तर भारत में बना पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में चला गया है। इससे बारिश की गतिविधियां बंद हो गई हैं और उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाएँ चलना शुरू हो गई हैं। बीते 2-3 दिनों के दौरान उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में कई जगहों पर व्यापक वर्षा और बर्फबारी दर्ज की गई। इससे पहाड़ों से होकर ठंडी और शुष्क हवाएँ महाराष्ट्र और उत्तरी कर्नाटक तक पहुँच रही हैं।

ठंडी और शुष्क उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तरी कर्नाटक में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हमारा अनुमान है कि यह हवाएँ अगले कुछ दिनों तक इसी तरह से जारी रहेंगी क्योंकि जल्द ऐसा कोई मौसमी सिस्टम विकसित होता दिखाई नहीं दे रहा जो इन हवाओं की राह में बाधा बने।

[yuzo_related]

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि इन भागों में न्यूनतम तापमान में अगले कुछ दिनों तक गिरावट जारी रहेगी। तापमान में व्यापक कमी के चलते सुबह और रात के समय मौसम शीतल और सुहावना बना रहेगा। उत्तर से लेकर मध्य भारत तक कई इलाकों में इस समय न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से भी नीचे पहुँच गया है।

Drop in Minimum Temperatures

स्काइमेट का आंकलन है कि अमृतसर से लेकर पुणे और नाशिक तक अगले 2-3 दिनों तक इसी तरह से ठंडी हवाएँ चलेंगी जिससे न्यूनतम तापमान में कुछ और गिरावट हो सकती है। हालांकि दिन में साफ और शुष्क मौसम के चलते गर्मी भले ही अपना असर दिखाये लेकिन 24-25 मार्च तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में सुबह और रात के समय ठंडे मौसम का आनंद ले सकते हैं।

Image credit: ROY DEL VECCHIO

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

author image