उत्तर प्रदेश और बिहार के ज़्यादातर इलाके इस साल की सर्दी के शिकंजे में थे। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 22-23 जनवरी को उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश हुई थी। उसके बाद से हवाओं के रुख में बदलाव आया था जिससे ना सिर्फ कोहरा कम हो गया था बल्कि न्यूनतम तापमान भी ऊपर गया था। यह अलग बात है कि यह राहत क्षणिक थी। 26 जनवरी से फिर से दोनों राज्यों के तापमान में गिरावट का क्रम शुरू हुआ और घने कोहरे की चादर से कई इलाके ढँक गए।
इस बीच 29 जनवरी से फिर से हवाओं का रुख बदला और धीरे-धीरे कोहरे में कमी आनी शुरू हो गई। इस समय उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और दक्षिणी भागों में मौसम मुख्यतः साफ और शुष्क हो गया है। अगले 2-3 दिनों तक ऐसे ही मौसम की अपेक्षा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस समय उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों को छोड़कर अधिकतर स्थानों पर कोहरा कम हो गया है। दिन में धूप भी अधिक समय तक दिखाई दे रही है जिससे तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।
[yuzo_related]
फिलहाल उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर घना कोहरा जारी रह सकता है। गोरखपुर में मंगलवार को घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता शून्य पर कुछ समय के लिए पहुँच गई थी। जबकि मेरठ,आगरा,कानपुर,इलाहाबादऔरलखनऊसहित अन्य हिस्सों में कोहरे में कमी रही और दृश्य बेहतर रही।गोरखपुरऔर बहराइच जैसे तराई वाले जिलों में मध्यम से घना कोहरा कुछ स्थानों पर कल भी बना रहेगा।
बिहार में भी मौसम बदला है। अनुमान है कि अगले 2-3 दिनों तक कोहरे में इसी तरह की राहत बनी रहेगी।पटना,गयाऔर आसपास के भागों में भी कोहरा कम रहेगा। घने बादलों के रूप में लंबे समय से छा रहे कोहरे में कमी आने से लोगों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है। कोहरे में कमी से तापमान बढ़ेगा और कड़ाके की ठंड अब धीरे-धीरे ख़त्म हो जाएगी।
Image credit: India Today
कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।