[Hindi] शिमला, नैनीताल, लेह, मनाली में साल की पहली बर्फबारी, गिरेगा पारा

January 26, 2018 10:31 AM | Skymet Weather Team

पश्चिमी हिमालयी राज्यों में इस साल पहली बार अच्छी बर्फबारी मंगलवार को दर्ज की गई। इंतज़ार के बाद आए बारिश और बर्फबारी के झोंके ने उत्तर भारत के पहाड़ों को सफ़ेद चादर में ढँक दिया जिससे लोकप्रिय हिल स्टेशनों की खूबसूरती और बढ़ गई। इस सर्दी के सीजन में यह पहला मौका है जब जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक साथ वर्षा और बर्फबारी हुई है।

गुलमर्ग, वैष्णो देवी, मनाली, शिमला, धर्मशाला, नैनीताल, मसूरी, पिथौरागढ़ और धनौल्ती जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर अच्छी बर्फबारी हुई है। इन भागों में इस साल की यह पहली बर्फबारी थी। हिमालयी राज्यों में अधिकांश स्थानों पर हिमपात ने पर्यटकों का लुत्फ़ दोगुना कर दिया। विशेषकर उन सैलानियों की लॉटरी लग गई जो पहाड़ों पर बर्फबारी की नाउम्मीदी के साथ गए और अचानक बर्फबारी का खूबसूरत नज़ारा देखने को मिला।

OTHER LATEST STORIES