[Hindi] गर्मी से धधक रहा राजस्थान, दुनिया के सबसे गर्म शहरों में शामिल हुआ राजस्थान का चूरू

June 4, 2019 4:10 PM|

Churu Heat wave

राजस्थान राज्य में कई हिस्सों में गर्मी की लहर के साथभीषण गर्म मौसमदेखा गया है। मौसम का रूप इतना विक्राल है कि राजस्थान के अधिकांश शहरों में 45 डिग्री से भी अधिक दर्ज किये जा रहे हैं और उनमें से कुछ जगह का तापमान 40 डिग्री के आसपास बने हुए हैं।

कल यानि 3 मई को चूरू का अधिकतम तापमान 50.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यही नहीं, चूरू कल दुनिया का सबसे गर्म शहर था और उसके बाद पाकिस्तान में जकोबाबाद शहर का तापमान 50.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था।

इसके अलावा, दुनिया के शीर्ष10 सबसे गर्म शहरों में पांच भारत सेहैं और वह भी सिर्फ और सिर्फ राजस्थान से। आंकड़ों के मुताबिक श्री गंगानगर में 48.8 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 48.4 डिग्री, फलोदी में 48 डिग्री और सवाई माधोपुर में 47.7 डिग्री रहा।

इस समय, पश्चिम एशियाई और मध्य पूर्वी देश दुनिया में सबसे गर्म जगह के रूप में बने हुए हैं। वैसे तोपश्चिमी विक्षोभ के कारण गर्मी से थोड़ी राहतमिलती है, वह भी अनुपस्थित हैं, जिसके कारण पहाड़ी इलाकों में भी तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।

Also Read In English: Rajasthan Blazes: At 50.3 degrees, Churu in Rajasthan is the hottest city in the world

राजस्थान के अलावा, उत्तर भारत के मैदानी भागों वाले अन्य राज्यों में भी हीट वेव की स्थिति देखी जा रही है। अलग-अलग जगहों पर धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की गतिविधियों के अलावा, आने वाले दिनों में कोई महत्वपूर्ण राहत की संभावना नहीं है। यह क्षेत्र बहुत गर्म मौसम की स्थिति के साथ लगातार बने रहेंगे।

Image Credit:Latestly.com

कृपया ध्यान दें:स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: