[Hindi] राजस्थान के चूरू और आसपास के भागों में आग उगलेगा सूरज, पारा फिर से होगा 50 के पार

June 6, 2019 6:57 PM|

Heat wave in Rajasthan

राजस्थान में मौसम बेहद गर्म होने के साथ ही पारा सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया गया। यहां के एक-दो स्थानों पर तापमान 50 डिग्री के भी पार दर्ज किया गया।

राजस्थान के मुख्यतःचूरू शहरमें आसमान आग उगल रहा है। जून की शुरुआत से ही चूरू में तापमान सामान्य से ऊपर तथा लू का प्रकोप बना हुआ है।

1 जून को चूरू में सीज़न का सबसे अधिक तापमान 50.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा 03 जून को यहां का तापमान 50.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसके कारण इसे विश्व के सबसे गर्म शहरों की सूची में स्थान दिया गया।

बीते कुछ दिनों से चूरू का तापमान करीब 45 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। जिसके कारण यहभारत के सबसे गर्म शहरों की सूचीमें बना हुआ है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, चूरू समेत राजस्थान के अन्य शहरों में बारिश न होने के कारण तापमान में वृद्धि होती रह सकती है। इसके अलावा सटे हुए मध्य प्रदेश का नौगांव शहर आज भारत का सबसे गर्म शहर बना रहा।

Also Read In English: Rajasthan Heat: Blistering heat in Churu is hot enough to fry an egg on the sidewalk

स्काइमेट का अनुमान है किमॉनसून 2019के भारत में आगमन के साथ ही देश के लगभग सभी भागों के मौसम में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकिअल-नीनो के और ज्यादा प्रभावीहोने के कारण मॉनसून के आगमन में देरी की आशंका है। मॉनसून का आगमन सामान्यतः 01 जून तक होता है। लेकिन इस साल मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मॉनसून 2019 भारत के केरल में अगले 24 से 48 घंटों में दस्तक दे सकता है।

Image Credit: skymetweather

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: