[Hindi] राजस्थान और गुजरात में भीषण लू से त्राहि-त्राहि

April 14, 2017 3:20 PM|

Gujarat heatwaveगुजरातबीते कई दिनों से बेतहासा गर्मी से झुलस रहा है। राजस्थान के भी अधिकांश हिस्से लू की चपेट में आ गए हैं। दोनों राज्यों में इस समय अधिकतम तापमान बढ़ते हुए सामान्य से 4 से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है। हालांकि इस बीच राहत की बात यह है कि गुजरात के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में हवाओं की दिशा बदलने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राज्य में अब तक उत्तर और पश्चिम से शुष्क हवाएँ आ रही थीं जिनका स्थान लेंगी दक्षिण-पश्चिमी आर्द्र हवाएँ। इन हवाओं के कारण राज्य के कई इलाकों में पारा धीरे-धीरे नीचे जाएगा और जहां तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है वहाँ यह घटकर 41-42 डिग्री के आसपास पहुँच सकता है। लेकिन तापमान में यह अच्छी ख़ासी गिरावट भी विशेष राहत नहीं देने वाली क्योंकि दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के चलते उमस बढ़ने के आसार हैं जिससे मौसम काफी असहज करने वाला हो सकता है।

गुजरात के भुज में कल अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक 45.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुंदरनगर में 45.7 डिग्री सेल्सियस पारा रहा। इसी तरह से राजस्थान में भी भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बना हुआ है। जिससे जल्द राहत मिलने की संभावना नहीं है।राजस्थानके लगभग सभी भागों में तापमान सामान्य से ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है। नीचे दी गई टेबल में अधिकतम तापमान की तुलनात्मक स्थिति देख सकते हैं:

123456

 

अरब सागर से उठने वाली दक्षिण-पश्चिमी हवाएँ गुजरात को पार करते हुए राजस्थान के भी दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में पहुंचेगी। दक्षिण-पश्चिमी आर्द्र हवाओं के चलते तापमान में भले ही हल्की कमी हो लेकिन बढ़ती उमस के चलते मौसम असहज रूप से गर्म ही बना रहेगा।

Image credit: Zeenews

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: