[Hindi] भीषण तूफ़ान 'फानी' के 3 मई को ओडिशा के तटों पर दस्तक के आसार, तेज़ हवाएं और भारी बारिश रहेगी प्रभावी

April 30, 2019 5:36 PM|

तमिलनाडु और बांग्लादेश के बाद चक्रवाती तूफ़ान "फानी" अब ओडिशा के तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। वर्तमान में चक्रवाती तूफ़ान "फानी" बेहद भयानक तूफ़ान का रूप ले चुका है। यह तूफ़ान श्री लंका के त्रिंकोमाली से 650 किमी. पूर्व-उत्तरपूर्वी दिशा में है। इसी समय यह तूफान तमिलनाडु के चेन्नई से 680 किमी. पूर्व-दक्षिणपूर्व में जबकि आंध्र प्रदेश के मछ्लीपट्टनम से 750 किमी. की दूरी पर है।

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो यह सिस्टम अब अपना रास्ता बदलकर उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ गया है। इसके साथ ही 1 से 2 मई के दौरान "फानी" चक्रवात, आंध्र प्रदेश के कवाली गांव के पास तक पहुँचने पर अपने सबसे भयानक रूप में होगा।

इसके बाद, यह उत्तर-उत्तरपूर्वी दिशा में मुड़ जायेगा। इसलिए यह भीषण तूफ़ान "फानी" ओडिशा को बिना प्रभावित किये नहीं निकल सकता। ओडिशा के गोपालपुर, पारादीप और पूरी के आसपास 3 मई को "फानी" के कारण भूस्खलन की घटनाएं दिखने की संभावना है।

स्काइमेट के अनुसार, चक्रवात फानी का रूप तटीय भाग पर पहुँचने के समय काफी भयंकर होगा। इस कारण, ओडिशा के दक्षिण तटीय भागों में गरज के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही 150किमी/घंटे की रफ्तार से झोंकदार हवाएं भी चलने की आशंका है, जो बढ़कर 190 से 200 किमी/घंटा पहुँच सकती है। इसके अलावा ओडिशा में गरज और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

1 से 3 मई के दौरान समुद्र में उथल-पुथल के साथ 8 से 12 फ़ीट के ऊँची लहरें देखने को मिल सकती हैं जबकि कुछ स्थानों पर इनकी लम्बाई 15 से 16 फ़ीट तक की समुद्री लहरें भी उठ सकती हैं। इन सभी हलचलों को देखते हुए एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल), राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति और जल सेना को हर तरह के खतरे से निपटने के लिए चेतावनी जारी की गयी है। इसके अलावा चक्रवाती तूफ़ान के प्रभाव से बचने के लिए करीब 879 राहत शिविरों का निर्माण भी किया है।

Also Read In English: Very Severe Cyclone Fani to hit Odisha coast by May 3, torrential rains and damaging winds likely

2 मई: ओडिशा के दक्षिणी तटीय शहरों जैसे मलकानगिरी कोरापुट, रायगडा, गजपति, गंजम, खुर्दा और पुरी में भारी बारिश होने की संभावना है।

3 मई: ओडिशा के अधिकांश भागों में बारिश कई गुना अधिक प्रभावी हो सकती है। यहां के तटीय इलाकों जैसे बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा और पुरी, गंजम गजपति, कंधमाल कालाहांडी ओंगोल और क्योंझर में मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। वहीं ओडिशा के अन्य भागों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

4 मई: इस दिन तक फानी चक्रवती तूफ़ान गंगीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश की ओर बढ़ जायेगा। इससे ओडिशा के मौसम में कुछ सुधार होगा और हल्की बारिश जारी रहने के आसार हैं।

Image Credit: Times Of India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: