[Hindi] भीषण गर्मी से दो-चार होगा पूरा भारत, इस हफ्ते और बढ़ेगा तापमान

April 12, 2016 4:52 PM|

Heat_wave Kolkata अभी ग्रीष्म ऋतु का चरम पर पहुंचाना बाकी है लेकिन इससे पहले ही देश के पूर्वी राज्यों विशेषकरओड़ीशाऔरपश्चिम बंगालमें पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया। मौसम का यह क्रूर चेहरा समूचे देश के लिए चिंता का विषय है। ओड़ीशा और पश्चिम बंगाल में गर्मी ने भयानक रूप धारण कर लिया है और यह दोनों राज्य गर्मी से उबल रहे हैं।

पिछले कई दिनों से देश के पूर्वी राज्यों में लू का प्रकोप जारी है जबकि मध्य, उत्तर और दक्षिणी राज्यों में कुछ राहत बनी हुई थी। लेकिन परिस्थितियाँ फिर से बदलने वाली हैं और जल्द हीमहाराष्ट्रसहित मध्य भारत के भागों में भी भीषण लू चलने की संभावना है। धीरे-धीरेआंध्र प्रदेशऔर तेलंगाना में भी लू चलने लगेगी। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में पहले से ही तेज़ धूप तथा उमस के कारण मौसम जानलेवा बना हुआ है। इन दोनों दक्षिणी प्रदेशों में हीट वेब के चलते 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

अधिक तापमान के बीच जब आर्द्रता यानि हयूमीडिटी बहुत अधिक बढ़ जाती है तब यह स्वस्थ्य के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकती है। इन दोनों के उच्चतम स्तर पर पहुँचने से स्वस्थ्य से जुड़ी कई समस्या होती है और कई अंग कम करना बंद कर सकते हैं। कुछ मामलों में लोगों की मौत भी हो जाती है।

बिहारमेंपटनाऔर पुर्णिया,झारखंडमें जमशेदपुर, ओड़ीशा में भुवनेश्वर और पश्चिम बंगाल मेंकोलकातातथाबांकुराउन शहरों में शुमार है जो लू की चपेट में हैं। स्काइमेट के अनुसार 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा अधिकतम तापमान सप्ताह के अंत तक नीचे आने वाला नहीं है। वर्तमान मौसमी परिदृश्य के अनुसार पूर्वी, मध्य और प्रायद्वीपीय भारत में बारिश होने की संभावना नहीं है जिससे इन भागों में तापमान और ऊपर जाएगा।

Image Credit: tribuneindia.com

 

 

author image