[Hindi] आँधी-तूफान के कारण राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में कई लोगों के मारे जाने की ख़बर

April 17, 2019 2:04 PM|

Lightning in Uttar Pradesh--Ommcom News 600भारत के ज्यादातर हिस्सों में इस समय मौसम बदला हुआ है। कल यानि मंगलवार, 16 अप्रैल को मध्य और उत्तर भारत के कई राज्यों में बादलों की गर्जना के साथ ना सिर्फ बारिश हुई बल्कि तूफ़ानी रफ्तार से हवाएँ चलीं। राजस्थान के कुछ भागों में भारी मात्रा में हुई ओलावृष्टि के कारण कई स्थानों पर ज़मीन बर्फ की सफेद चादर से ढँकी नजर आई।

कई राज्यों से बुरी ख़बर आई। राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में इस मौसम ने कई लोगों की जान ले ली। मध्य प्रदेश के 7 जिलों में 11 लोगों के मारे जाने की खबर है। राज्य में कच्चे मकानों को तूफानी हवा ने अपना शिकार बनाया। यह मकान और झोपड़ियाँ क्षतिग्रस्त हो गईं। जिनमें लोग मारे गए।

गुजरात में 9 लोगों की मौत की खबर है, जिसमें मेहसाना में 4, बनासकांठा में दो जबकि मोरबी, राजकोट और साबरकांठा में एक-एक लोगों की मौत हुई। इन राज्यों में फसलें भी नष्ट हो गई हैं।

महाराष्ट्र में इस मौसम ने 7 लोगों को अपना शिकार बनाया। परभणी और सतारा में दो-दो लोग बिजली गिरने से मारे गए हैं जबकि पुणे, नाशिक और अहमदनगर में 1-1 की मौत हुई है।

राजस्थान में बदले मौसम का सबसे भयानक असर पश्चिमी भागों में देखने को मिला, जहां 7 लोग मारे गए हैं। ओलावृष्टि से न सिर्फ फसलें नष्ट हुई हैं बल्कि कच्चे मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बारां, श्रीगंगानगर, कोटा, अलवर, अजमेर और उदयपुर में इस मौसम का सबसे व्यापक असर देखने को मिला है, जहां 300 ग्रामीण प्रभावित हुए।

राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में मौसम अब बदल गया है क्योंकि बारिश और ओलावृष्टि देने वाले मौसमी सिस्टम उत्तर पूर्वी दिशा में यानि पंजाब और हरियाणा के ऊपर पहुंच गए हैं। इन भागों में अब मौसम साफ होगा। तापमान ऊपर जाएगा जिससे गर्मी भी अधिक होगी।

Image credit: Ommcom News

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: