[Hindi] दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, सितंबर के पहले सप्ताह में हर दिन हो सकती है बारिश

September 1, 2019 9:07 AM|

Delhi-NCR Monsoon rains

दिल्ली एनसीआर में लंबे इंतजार के बाद मॉनसून सक्रिय हुआ है और बारिश की गतिविधियां शुरू हुई हैं। जैसी उम्मीद थी कि मौसम 30 या 31 अगस्त से करवट लेगा, मौसम बदला भी था और 31 अगस्त को दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश रिकॉर्ड की गई थी। लेकिन इससे हवा में नमी बहुत बढ़ गई थी और दिल्ली तथा एनसीआर के शहरों में गर्मी एवं उमस के कारण लोगों का बुरा हाल हो रहा था।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सितंबर का पहला सप्ताह दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों के लिए अच्छा रहेगा, क्योंकि इस दौरान रुक-रुक कर मॉनसूनी बौछारें गिरती रहेंगी जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा।

Read this article in English:MONSOON RAINS REVISIT DELHI AND NCR AREA, MODERATE SHOWERS WITH FEW INTENSE SPELLS LIKELY TODAY

1 सितंबर से बारिश की तीव्रता और बारिश का दायरा दोनों बढ़ेंगे। 1 सितंबर की भोर में भी बारिश दर्ज की गई है। उम्मीद है कि इसी तरह ज्यादातर इलाकों में वर्षा की गतिविधियां आने वाले दिनों में भी देखने को मिलेंगी। बारिश अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम होगी। एक-दो जगहों पर तेज बौछारें गिर सकती हैं।

ऐसी बारिश अगले 2 दिनों तक जारी रहेगी उसके बाद 5 और 6 को फिर से बारिश बढ़ने की संभावना है। उस दौरान भी अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर तेज वर्षा होगी। स्काईमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मॉनसून रेखा इस समय दिल्ली के दक्षिण में है और धीरे-धीरे दिल्ली के उत्तर में आ जाएगी इसी वजह से दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून सक्रिय रहेगा रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।

मौसम में बदलाव सेराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे बना रहेगाजिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी। तो कह सकते हैं कि अगस्त के आखिर में जिस तरह मौसम ने सताया था उससे उलट सितंबर की शुरुआत में मौसम का खुशनुमा रूप देखने को मिलेगा।

Image credit: The Indian Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: