[Hindi] चक्रवात 'सागर' के बाद अरब सागर में एक नया चक्रवात बनने के आसार

May 20, 2018 10:04 AM|

Cyclone in Arabian Sea

चक्रवाती तूफान ‘सागर’ के बाद भारतीय जल क्षेत्र में एक अन्य मौसमी सिस्टम विकसित होता दिखाई दे रहा है। कोमोरिन के पास पिछले 48 घंटों से एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। यह सिस्टम अब आगे बढ़ रहा है और पश्चिमी दिशा में निकलते हुए इस समय अरब सागर के दक्षिण-पूर्वी तथा आसपास के हिस्सों पर पहुँच गया है। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इसके आसपास जल क्षेत्र पर्याप्त है जिससे यह भी चक्रवाती तूफान बन सकता है।

इसके चक्रवाती तूफान बनने के आसार इसलिए हैं क्योंकि इसे लंबा समुद्री सफर तय करना है। अगले 48 घंटों में यह सिस्टम निम्न दबाव बन जाएगा और 21 मई तक इसके डीप डिप्रेशन बनने के आसार हैं। अरब सागर में ही 22-23 मई को इसकी क्षमता और बढ़ेगी तथा यह चक्रवाती तूफान बन जाएगा। हालांकि इसकी निश्चित दिशा को लेकर अभी संशय है। यानि यह सिस्टम भी चक्रवात सागर के रास्ते पर निकलेगा या भारतीय तटों का रुख करेगा इसे लेकर मॉडल अलग-अलग संकेत कर रहे हैं।

एक ओर अमरीकी मॉडल स्काइमेट और अमरीकी मॉडल ईएनसीपी के अनुसार आगामी सिस्टम की दिशा भी सागर की तरह होगी और यह भी ओमान और यमन की ओर जाएगा। जबकि यूरोपियन मॉडल संकेत कर रहे हैं कि आगे बढ़ने के बाद यह अपनी राह बदलेगा और गुजरात के तटों के पास पहुंचेगा।

लेकिन स्काइमेट के वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ एवीएम जीपी शर्मा के अनुसार यह सिस्टम जिस जगह पर उठा है वह काफी नीचे है। लैटीट्यूड और लॉन्गीट्यूड के अनुसार यह 10 डिग्री नॉर्थ के भी दक्षिण में है जिससे इसके भारतीय तटों के पास आने की संभावना लगभग नहीं है। अगर इससे ऊपर बनता तो गुजरात और महाराष्ट्र की ओर आ सकता था।

हालांकि इस बारे में हम आगे भी अपडेट करते रहेंगे। आने वाले दिनों में इसकी दिशा और क्षमता के आधार पर यह विश्लेषण होगा कि यह सिस्टम किधर का रुख करेगा। फिलहाल आपको जानकारी दे दें कि अगर इस सीज़न का दूसरा चक्रवात विकसित होता है तो इसे माकूनू नाम दिया जाएगा।

[yuzo_related]

इस बीच संकेत इस बात के भी मिल रहे हैं कि इसके बाद भी एक तीसरा सिस्टम इस माह के आखिर तक विकसित हो सकता है। यह सिस्टम दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के लिए रास्ता तैयार करेगा यानि मॉनसून को भारत के मुख्य भू-क्षेत्र यानि केरल में जल्द लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

फिलहाल यह सिस्टम चक्रवाती क्षमता में है और इसके प्रभाव से दक्षिण भारत के भागों में प्री-मॉनसून वर्षा तेज हो गई है। आगे भी वर्षा जारी रह सकती है। हालांकि यह सिस्टम जैसे ही आगे निकलेगा और पश्चिमी तटों से दूर जाएगा, दक्षिण भारत के भागों में बारिश कुछ कम हो जाएगी क्योंकि यह आर्द्र हवाओं को यह सिस्टम अपनी ओर खींच लेगा।

Image credit: DailyMail

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: