[Hindi] दिल्ली में कहर बरपाती गर्मी, भीषण गर्मी की आशंका से लोग भयभीत

March 30, 2017 3:22 PM|

Delhi hot daysदेश के अधिकांश हिस्सों की तरह राजधानीदिल्लीमें भी अधिकतम तापमान बीते कई दिनों से आसमान छू रहा है। ऐसा लगता है जैसे सूरज देवता कुपित हो गए हैं और उन्होंने अपना पूरा तेज दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान बीते कुछ समय से हर दिन लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान एक नई ऊंचाई पर पहुंचा। पालम मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो बीते 6 वर्षों में मार्च महीने का सबसे अधिक तापमान है।

इससे एक दिन पहले दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा जो 2010 के बाद मार्च में रिकॉर्ड किया गया सबसे अधिक तापमान है। 27 मार्च 2010 को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र ने कल अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जो बीते 6 वर्षों में मार्च का सबसे अधिक तापमान है। दिल्ली और आसपास के शहरों के अन्य क्षेत्रों में भी तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है और भीषण गर्मी जारी है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के पास लगे मौसम केंद्र ने अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया, आया नगर में 38.6 डिग्री, नरेला में 37.5 डिग्री और रिज क्षेत्र में 39.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। तेज़ी से ऊपर जा रहे तापमान के चलते दिल्ली में दिन के समय अभी से लोगों का बाहर निकलना दूभर हो गया है। यह चौंकाने वाले तथ्य है कि मार्च में दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे रहता है। यानि इस समय अधिकतम तापमान सामान्य से 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है।

गर्मी का मौसम अभी पीक पर नहीं पहुंचा है और ऐसे में तापमान का इस ऊंचाई पर पहुंचना चिंताजनक है। मई-जून से पहले ही दिल्ली में लोग भयानक गर्मी से हलकान हैं और यह भय भी लोगों में व्याप्त है कि अगर मार्च में यह हालात हैं तो मई और जून की चिलचिलाती गर्मी कौन सा कहर बरपाने वाली है। इस समय लू जैसे हालात का अनुभव राजधानी में लोगों को करना पड़ रहा है। अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान इसी तरह सामान्य से काफी ऊपर रहेगा और राहत के आसार फिलहाल नहीं हैं।

Image credit:

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: