[Hindi] जबलपुर, सागर, सतना, रीवा, बिलासपुर में अगले 24 घंटों तक बारिश जारी रहने के आसार

December 15, 2019 12:16 PM|

उत्तर भारत में आए मौसम में बदलाव की तरह ही मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिली हैं। मध्य भारत के इन दोनों राज्यों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश दर्ज की गई। अलग-अलग शहरों की अगर बात करें तो जबलपुर, सागर, सतना, उमरिया, बिलासपुर, पेंड्रा रोड और आसपास के भागों में वर्षा हुई है।

स्काईमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस समय अरब सागर से आने वाली आर्द्र हवाओं और उत्तर भारत से आ रही शुष्क हवाओं के मध्य भारत पर एक साथ मिलने के कारण मध्य भारत के भागों पर मौसम सक्रिय हुआ है और कुछ स्थानों पर बारिश देखने को मिल रही है। इन क्षेत्रों में बीते 2 दिनों से मौसम ने करवट ली है जिससे कई शहरों में बारिश दर्ज की गई है।

English Version:Rains to continue in Jabalpur, Sagar and Bilaspur for another 24 hrs

मध्य भारत के इन दोनों राज्यों में पिछले 24 घंटों के दौरान न सिर्फ बारिश हुई है बल्कि सुबह के समय बारिश के साथ-साथ कई इलाकों में घना कोहरा भी छाया है। स्काईमेट के मौसम विशेषज्ञों की मानें तो इन दोनों राज्यों पर कम से कम अगले 24 घंटों तक ऐसी ही स्थितियां बरकरार रहेंगी, जिसकी वजह से पूर्वी मध्य प्रदेश और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर बादलों की गर्जना के साथ हल्की बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है।

बिलासपुर, पेंड्रा रोड, सतना, सागर, पन्ना, उमरिया, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, खजुराहो और आसपास के इलाके बारिश से प्रभावित हो सकते हैं।इस समय बारिश होने से दिन के तापमान में गिरावट आती है और सर्दी बढ़ जाती है, और यही हालात देखने को फिलहाल मिल रहे हैं। हालांकि पश्चिमी मध्य प्रदेश और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा।

पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर दिन के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। अगले 24 घंटों तक इसमें बढ़ोतरी नहीं होगी, उसके बाद बारिश का प्रभाव कम होते ही तापमान फिर से बढ़ सकता है। लेकिन बारिश बंद होने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, क्योंकि उत्तर पश्चिमी हवाएं मध्य भारत के भागों तक पहुंचनी शुरू हो जाएंगी, जिससे पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मध्य भारत में भी तापमान में गिरावट और बढ़ती सर्दी के रूप में देखने को मिलेगा।

Image credit:  Patrika News

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: