इस बीच एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों पर हवा के निचले स्तर पर बन गया है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश और इससे सटे बिहार पर भी एक चक्रवाती सिस्टम विकसित हो गया है। एक ट्रफ रेखा इन दोनों सिस्टमों को जोड़ रही है। अनुमान है कि इसके प्रभाव से दोनों राज्यों में अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है। गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हो रही बारिश और अब पूर्वी दिशा में आ गई है। इसके चलते हमारा अनुमान है कि उत्तर प्रदेश के तराई जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। राज्य के मध्य भागों में एक-दो स्थानों पर ऐसी गतिविधियां देखने को मिलेंगी। नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहाँपुर, लखनऊ, कानपुर, फुर्सतगंज, बहराइच और गोरखपुर में बारिश दर्ज की गई है और अगले 24 घंटों तक जारी रहने अनुमान है।
[yuzo_related]
बिहार के उत्तरी और पूर्वी जिलों में अगले 24 घंटों तक प्री-मॉनसून वर्षा जारी रहने की संभावना है। इस दौरान अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बेगुसराय, भागलपुर, दरभंगा, पूर्वी चम्परन, गया, गोपालगंज, जहानाबाद, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पश्चिमी चंपारण, पटना, पूर्णिया, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, सिवान, सुपौल और वैशाली में मध्यम हवाओं और गर्जना के साथ वर्षा हो सकती है।
24 घंटों के बाद उत्तर प्रदेश और बिहार के लगभग सभी भागों बारिश व्यापक रूप से कम हो जाएगी। दोनों राज्यों में 12 अप्रैल को छिटपुट वर्षा देखने को मिलेगी उसके बाद 13 अप्रैल से मौसम शुष्क और गर्म हो जाएगा। निचले स्तर पर चल रही हवाओं का रुख भी आर्द्र दक्षिण-पूर्वी से बदलकर शुष्क पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हो जाएगा जिससे मौसम में गर्मी बढ़ेगी और तापमान ऊपर जाएगा। इस समय अधिकतर इलाकों में सामान्य या सामान्य से नीचे चल रहा पारा 13 अप्रैल से ऊपर चढ़ेगा।
Image credit: Gorakhpur News Hindi
कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।