[Hindi] उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर जबकि बिहार में कहीं-कहीं जारी रहेगी बारिश

April 11, 2018 6:23 PM|

Rain in Gorakhpur-उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले 2 दिनों से बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। शेष भागों में बारिश कम थी लेकिन एक-दो जगहों पर विशेषकर लखनऊ, कानपुर और हमीरपुर जैसे इलाकों में हल्की बारिश हुई। इसी तरह बिहार के उत्तरी और पूर्वी भागों में प्री-मॉनसून बारिश देखने को मिल रही है। उत्तरी हरियाणा और सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवाती सिस्टम और हरियाणा से असम तक सक्रिय ट्रफ के चलते दोनों राज्यों में मौसम बदला था।

इस बीच एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों पर हवा के निचले स्तर पर बन गया है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश और इससे सटे बिहार पर भी एक चक्रवाती सिस्टम विकसित हो गया है। एक ट्रफ रेखा इन दोनों सिस्टमों को जोड़ रही है। अनुमान है कि इसके प्रभाव से दोनों राज्यों में अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है।गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

lightning in up bihar

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हो रही बारिश और अब पूर्वी दिशा में आ गई है। इसके चलते हमारा अनुमान है कि उत्तर प्रदेश के तराई जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। राज्य के मध्य भागों में एक-दो स्थानों पर ऐसी गतिविधियां देखने को मिलेंगी। नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहाँपुर, लखनऊ, कानपुर, फुर्सतगंज, बहराइच और गोरखपुर में बारिश दर्ज की गई है और अगले 24 घंटों तक जारी रहने अनुमान है।

[yuzo_related]

बिहार के उत्तरी और पूर्वी जिलों में अगले 24 घंटों तक प्री-मॉनसून वर्षा जारी रहने की संभावना है। इस दौरान अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बेगुसराय, भागलपुर, दरभंगा, पूर्वी चम्परन, गया, गोपालगंज, जहानाबाद, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पश्चिमी चंपारण, पटना, पूर्णिया, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, सिवान, सुपौल और वैशाली में मध्यम हवाओं और गर्जना के साथ वर्षा हो सकती है।

24 घंटों के बाद उत्तर प्रदेश और बिहार के लगभग सभी भागों बारिश व्यापक रूप से कम हो जाएगी। दोनों राज्यों में 12 अप्रैल को छिटपुट वर्षा देखने को मिलेगी उसके बाद 13 अप्रैल से मौसम शुष्क और गर्म हो जाएगा। निचले स्तर पर चल रही हवाओं का रुख भी आर्द्र दक्षिण-पूर्वी से बदलकर शुष्क पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हो जाएगा जिससे मौसम में गर्मी बढ़ेगी और तापमान ऊपर जाएगा। इस समय अधिकतर इलाकों में सामान्य या सामान्य से नीचे चल रहा पारा 13 अप्रैल से ऊपर चढ़ेगा।

Image credit: Gorakhpur News Hindi

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: