[Hindi] पटना, गया, भागलपुर, रांची और जमशेदपुर में छिटपुट वर्षा जारी रहने की संभावना

October 3, 2017 4:10 PM|

Patna Rainदक्षिण-पश्चिम मॉनसून के वापस जाने के बाद से देश के सभी भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी आ जाती है। लेकिन बिहार और झारखंड सहित पूर्वी भारत के कुछ भागों में मौसम अभी भी सक्रिय है जिसके चलते इन राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। बिहार के पूर्वी हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। पूर्वी भारत के दोनों प्रदेशों में अगले 3-4 दिनों तक कहीं-कहीं बारिश जारी रहने की संभावना है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पूर्वी बिहार पर बना चक्रवाती कमजोर हो गया है। जिसके चलते राज्य के पूरी हिस्सों पर हो रही अच्छी वर्षा में कमी आएगी। हालांकि ओड़ीशा पर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अब सशक्त हो गया है। इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा दक्षिण भारत तक पहुँच रही है और पूर्वी बिहार से उत्तरी छत्तीसगढ़ तक भी एक ट्रफ बना हुआ है। इन सिस्टमों के प्रभाव पूर्वी भारत के राज्यों में अगले 4-5 दिनों तक दक्षिण-पूर्वी आर्द्र हवाएँ जारी रहेंगी और मौसम सक्रिय रहेगा।

[yuzo_related]

बिहार और झारखंड के पूर्वी भागों में बारिश भले ही कम हो जाएगी लेकिन बादलों का प्रभाव दोनों राज्यों के अन्य हिस्सों में भी दिखाई देगा। अनुमान है कि 4-7 अक्टूबर के बीच बिहार और झारखंड के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और भागलपुर, किशनगंज, पटना, गया, रांची, जमशेदपुर, हज़ारीबाग और डाल्टनगंज सहित अन्य भागों में भी कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की जा सकती है। इन भागों में कहीं-कहीं थोड़े समय के लिए तेज़ बौछारें भी गिर सकती हैं। दोनों राज्यों पर गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

Lightning in UP, Bihar and Jharkhand

पिछले 24 घण्टों के दौरान पटना में 2 मिलीमीटर, रांची में 7 और भागलपुर में 20 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। अन्य हिस्सों में भी छिटपुट वर्षा की गतिविधियां देखने को मिलीं।

Image credit: Yash News

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: