[Hindi] पहलगाम, गुलमर्ग, शिमला, नैनीताल में बनी रहेगी बारिश और बर्फबारी

February 27, 2018 5:00 PM|

Snowfall in Kashmir

जम्मू कश्मीर सहित उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में फरवरी के शुरुआती 10 दिनों के बाद से अच्छी बारिश और बर्फबारी हो रही है। पिछले दो-तीन दिनों के दौरान कश्मीर, हिमाचल तथा उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और हिमपात देखने को मिली है। फिलहाल पिछले 24 घंटों से मौसम में हलचल कम हुई है और सोमवार को ज्यादातर हिस्सों में दिन में मौसम साफ तथा शुष्क रहा।गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

lightning in north india

इस बीच आपको बता दें कि फरवरी की विदाई और मार्च का अभिनंदन अच्छी वर्षा और बर्फबारी में होने की संभावना दिखाई दे रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सोमवार की रात से जम्मू-कश्मीर को प्रभावित करना शुरू करेगा। इसके चलते कश्मीर में आज मध्य रात्रि से कुछ स्थानों पर जबकि हिमाचल प्रदेश में 1-2 जगह वर्षा और बर्फबारी होगी। इस दौरान उत्तराखंड में बादल छाएंगे लेकिन फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा।

पश्चिमी विक्षोभ 28 फरवरी तक आगे बढ़ जाएगा। इसके बाद 1 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के पास पहुंचेगा जो अपेक्षाकृत अधिक सक्रिय होगा और तीनों पहाड़ी राज्यों को प्रभावित करेगा। अनुमान है कि आगामी पश्चिमी विक्षोभ के चलते कश्मीर में लेह, लद्दाख के अलावा जम्मू स्थित वैष्णो देवी धाम सहित अन्य निचले भागों में भी वर्षा और बर्फबारी होगी। हिमाचल प्रदेश में कुल्लू, मनाली, शिमला, धर्मशाला में भी अच्छी वर्षा और बर्फबारी दर्ज की जा सकती है।

[yuzo_related]

उत्तराखंड में नैनीताल, मसूरी, हरिद्वार, देहरादून में भी वर्षा और ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी का अनुमान है। स्काइमेट के वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ महेश पालावत के मुताबिक तीनों पहाड़ी राज्यों में मार्च महीने का पहला सप्ताह अच्छी मौसमी हलचल का गवाह बन सकता है। उनका कहना है कि इस दौरान मैदानी राज्यों में समय से पहले आ गई गर्मी से बचने और बर्फबारी का आनंद लेने का पहाड़ों पर पूरा इंतज़ाम होगा। इसके लिए लोकप्रिय पर्यटन स्थलों का रुख कर सकते हैं। मौसमी चुनौतियां भी इस दौरान रहेंगी इसलिए सतर्कता भी ज़रूरी होगी।

Image credit:

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: