[Hindi] रीवा, सिद्धधी, रायपुर में बारिश, ग्वालियर, भोपाल, इंदौर हीट वेव की चपेट में

June 2, 2019 6:55 PM|

Rain in Madhya Pradeshमध्य प्रदेश राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान शुष्क और गर्म मौसम की स्थिति से एक बड़ी राहत मिली है। राज्य के कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। इन स्थितियों का प्रमुख कारण एक ट्रफ को माना जा सकता है, जो पूर्वी उत्तर प्रदेश से पूर्वी मध्य प्रदेश होते हुए उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक बनी हुई है।

दूसरी ओर, छत्तीसगढ़ राज्य में बहुत गर्म और आर्द्र मौसम बना रहा।

हालांकि, एक बात जो दोनों राज्यों के बीच आम है, वह है उनके पूर्वी हिस्सों में नम हवाएँ चल रहीं हैं। इसलिए, हम उम्मीद करते हैं, ये हवाएँ दोनों राज्यों के कुछ जगहों पर गरज के साथ छिटपुट बारिश की गतिविधियाँ होने की संभावना है।

रीवा, सिद्धधी, शहडोल, नुपुरा, जगदलपुर, दुर्ग, रायपुर, कोरिया, पंडरा रोड जैसी जगहों पर अगले तीन से चार दिनों के दौरान गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

स्काईमेट वेदर के अनुसार,मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़दोनों के पूर्वी भागों को छोड़कर, अन्य भागों मीन उत्तर पश्चिमी दिशाओं से शुष्क और गर्म हवाओं का सामना करना पढ़ेगा। इस प्रकार, ग्वालियर, मुरैना, बुरहानपुर, भोपाल, इंदौर, गुना, विदिशा, शिवपुर और खरगोन जैसी जगहें अगले तीन दिनों तक लू की स्थिति के साथ शुष्क मौसम देखा जाएगा।

हालांकि, 5 जून के आसपास इन स्थानों पर राहत की उम्मीद है, जब धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलेंगी।

Image Credit: Pinterest

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
होली पर कैसा रहेगा मौसम? जानिए दिल्ली, मुंबई, जयपुर, पटना, मथुरा समेत कई शहरों का मौसम पूर्वानुमान

रंगों के त्योहार होली पर मौसम का मिजाज अलग-अलग शहरों में भिन्न रहेगा। कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है, तो कुछ शहरों में चटख धूप खिली रहेगी। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, जयपुर, पटना, मथुरा, हरियाणा, केरल और उत्तराखंड के लिए होली का मौसम कैसा रहेगा।

posted on:
thumbnail image
पश्चिमी विक्षोभ लगातार सक्रिय, हिमालयी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

इस बार मार्च में भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय बना हुआ है, जिससे पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों दोनों में प्रभाव देखने को मिलेगा। जहां हिमालयी राज्यों में बर्फबारी की कमी दूर होगी, वहीं उत्तर भारत के किसान ओलावृष्टि और बारिश के कारण सतर्कता बरतने की जरूरत होगी।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 12, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।सिक्किम और उत्तराखंड में भी हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। तमिलनाडु और पंजाब में हल्की बारिश होने की संभावना है।

posted on:
thumbnail image
रंगों के साथ बरसेंगे बादल, इस बार होली पर कई राज्यों में होगी बारिश

आमतौर पर, इस मौसम में होली के समय गर्मी महसूस की जाती है। लेकिन साल 2025 इसमें अपवाद साबित हो सकता है, क्योंकि इस बार देश के कई शहरों में होली के दौरान बारिश होने की संभावना है। खासकर उत्तरी मैदानी इलाकों में इस समय बारिश बहुत कम होती है, लेकिन इस बार मौसम कुछ अलग रहने वाला है।

posted on: