[Hindi] राजस्थान व गुजरात में पारा गिरने से सर्द मौसम की हुई वापसी, कल फिर से होगी बारिश

January 14, 2020 4:14 PM|

 

पिछले दो दिनों में राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में सर्दियों की बारिश दर्ज की गई है। बीकानेर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर और बाड़मेर सहित पश्चिमी राजस्थान के शहरों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि जिन सिस्टमों के चलते पश्चिमी राजस्थान और गुजरात में बारिश हो रही थी, अब निष्प्रभावी हो गए हैं और इन राज्यों से दूर चले गए हैं जिससे फिलहाल आज मौसम सभी भागों में शुष्क रहेगा।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मौसमी सिस्टमों के आगे जाने के कारण उत्तरी राजस्थान और गुजरात पर चलने लगी हैं जिससे न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आई है। गुजरात में 5-6 डिग्री की गिरावट देखी गई है। तापमान में बड़ी गिरावट के चलते दोनों राज्यों में सर्दी बढ़ गई है।

बता दें कि राजकोट में आज सुबह पारा 18.8 डिग्री से गिरकर 11 डिग्री पर आ गया। जबकि पोरबंदर में 14 जनवरी को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तर दिशा से चल रही ठंडी हवाएँ 17 जनवरी तक जारी रह सकती हैं, जिसके कारण इस दौरान न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान कम इसी तरह कम रहेगा।

English Version: Winter chill returns as temperatures drop significantly in Rajasthan and Gujarat, rain likely in parts tomorrow

पूर्वी राजस्थान में 15 जनवरी से बारिश के आसार

अनुमान है किपूर्वी राजस्थान में कल बारिश देखने को मिल सकतीहै। बारिश की तीव्रता 16 जनवरी को बढ़ सकती है। बारिश की शुरूआत एक कंफ्लुएंस ज़ोन के कारण होगी। कंफ्लुएंस ज़ोन उत्तर-पश्चिमी शुष्क और ठंडी हवाओं के दक्षिण-पूर्वी आर्द्र हवाओं के मिलने के कारण बनने वाला है। यही बाद में एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के रूप में विकसित होगा। यह सिस्टम पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान पर बनेगा और बारिश को बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएगा।

Image credit: firstpost

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: