इस समय दक्षिणी ओडिशा से कोमोरिन क्षेत्र होते हुए छत्तीसगढ़,आंध्र प्रदेश,तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक तक एक ट्रफ रेखा फैला हुआ है। साथ ही,दक्षिण-पश्चिमी और पश्चिमी गर्म और नम हवाएँ भी मध्य प्रदेश के पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी भागों में पहुँच रही है।
बीते24घंटों के दौरान मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़ और विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति के साथ मध्य भारत में ज्यादातर शुष्क मौसम देखा गया। हालांकि,अगले48घंटों तक इस क्षेत्र में गरज के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है। जिसके कारण अगले48घंटों के बाद मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों से लू की स्थिति समाप्त होने की संभावना है।
जबकि गुजरात,कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के भागों में शुष्क मौसम की स्थिति बनी रहेगी। इन क्षेत्रों के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। हालांकि,इन भागों में गर्म और नमी वाली दक्षिण-पश्चिमी हवाएं आने की उम्मीद है जिससे सुबह के समय तापमान में वृद्धि दिख सकती है।
Also Read In English -Pre-Monsoon showers to help in abatement of heat wave from Central India soon
कल यानि शुक्रवार को महाराष्ट्र के चंद्रपुर शहर में तापमान45.8डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि,बढ़ते तापमान में अगले24-48घंटों में दो से चार डिग्री तक की कमी आने की उम्मीद है। इसके अलावा,छत्तीसगढ़ का पश्चिमी भाग में भी तापमान40डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है। अगले दो से तीन दिनों के दौरान क्षेत्र में गरज के साथ प्री-मॉनसून बारिश जारी रहने के आसार हैं। जिसके बाद तापमान में कमी देखी जा सकती है। इस मौसमी गतिविधियों के बीच मध्यम बिजली जैसी घटनाओं से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
अगले दो से तीन दिनों के दौरान मुंबई का मौसम मुख्य रूप से बहुत गर्म और आर्द्र रहेगा। हालांकि,शाम के समय मौसम की स्थिति अच्छी रहेगी। यहां का अधिकतम तापमान लगभग33-34डिग्री तक पहुँच सकता है और न्यूनतम तापमान25डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। उच्च आर्द्रता के साथ यह लगभग85प्रतिशत तक होगा।
Image Credit - NBT
कृपया ध्यान दें:स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.comअवश्य लिखें।