[Hindi] उत्तराखंड में रिकॉर्ड बारिश, भूस्खलन ने बरपाया कहर, अब साफ होगा मौसम

October 19, 2021 5:34 PM|

स्काईमेट द्वारा किये गए पूर्वानुमान के अनुसार ही उत्तराखंड राज्य में मूसलाधार बारिश की गतिविधि दर्ज की गई है। पंतनगर में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 404 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो अक्टूबर महीने के लिए अपने आप में एक रिकॉर्ड है। शहर का मासिक रिकॉर्ड 301.2 मिमी है जो 1985 में देखा गया था। 24 घंटे की बारिश का रिकॉर्ड 138.8 मिमी है जो 2009 में देखा गया था। मुक्तेश्वर कुमाऊं में भी उसी दौरान 341 मिमी और टिहरी 70 मिमी की भारी बारिश देखी गई है। वहीं राज्य के ऊपरी इलाकों में भी मौसम की पहली बर्फबारी हुई है।

पिछले कुछ दिनों में पूरे उत्तराखंड राज्य में हुई इन बारिश की गतिविधियों ने इस क्षेत्र में कहर बरपा रखा है, जिसके परिणामस्वरूप कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बन गई है और साथ ही कुछ हिस्सों में भूस्खलन भी हो गया है। इन घटनाओं अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है और मलबे में और लोगों के दबे होने की संभावना है।

कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जलाशयों में पानी भर गया है, कुछ निर्माणाधीन पुल बह गए हैं। कुछ भागों में भूस्खलन की एक श्रृंखला के कारण नैनीताल शहर राज्य से कट गया है। राहत और बचाव अभियान में मदद के लिए सेना आगे आई है।

स्काइमेट के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बारिश में आज काफी हद तक कमी आने से राहत मिलने के आसार हैं। वास्तव में, उत्तराखंड राज्य के कुछ हिस्सों में केवल हल्की बारिश की उम्मीद है। साथ ही मौसम साफ होने लगेगा जिससे बचाव कार्यों में भी आसानी होगी।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: