[Hindi] राजकोट में 15 दिन में ही पूरे महीने की औसत से अधिक बारिश, और वर्षा के आसार

June 17, 2015 4:43 PM|

Rain in Rajkot

मॉनसून ने गुजरात के दक्षिणी तटीय भागों को अपने दायरे में ले लिया है। आशा है कि कुछ ही समय में यह राज्य के मध्य भागों पर भी पहुँच सकता है। राजकोट में अच्छी मॉनसूनी बारिश दर्ज की गई है। पिछले 48 घंटों के दौरान शहर में 48 मिलीमीटर बारिश हुई है। राजकोट में 9 जून से ही लगातार हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, जिससे शहर में पूरे महीने की औसत बारिश से अधिक वर्षा पहले पखवाड़े में ही हो चुकी है। स्काइमेट के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार राजकोट में जून में अब तक 142 मिमी बारिश हो चुकी है जबकि पूरे जून माह में इस शहर में औसतन 115.2 मिमी बारिश दर्ज की जाती है।

हालांकि दक्षिणी और मध्य गुजरात के शहरों में जून के शुरुआती दिनों में बारिश अरब सागर में बने चक्रवात अशोबा के कारण हुई। इस समय एक ट्रफ रेखा दक्षिणी गुजरात से केरल तक बनी हुई है। इसके चलते मध्य और दक्षिणी गुजरात के साथ साथ पश्चिमी तटीय भागों पर अच्छी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। राजकोट में अगले 2 दिनों के दौरान अच्छी प्री-मॉनसूनी बारिश जारी रहेगी। लेकिन शहर और इसके आसपास के भागों में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान हल्की बारिश बनी रह सकती है। इस संभावित बारिश से राजकोट के पूरे महीने की औसत बारिश का आंकड़ा और ऊपर जा सकता है। मध्य गुजरात में मॉनसून पहुँचने के पहले ही इस क्षेत्र के अनेक भागों में पूरे जून के औसत से अधिक बारिश हो जाएगी।

गुजरात में बारिश के लिहाज से जून का महीना काफी अच्छा साबित होने वाला है। इससे राज्य के किसानों का मनोबल बढ़ेगा और अनेक फसलों की समय से बुआई में मदद मिलेगी।

मॉनसून पर ताज़ा अपडेट के लिए यहाँ क्लिक करें

Image credit: Saurashtrabhoomi

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: