[Hindi] राजस्थान में भीषण लू का प्रकोप, आगामी सप्ताह रहेगा संघर्षपूर्ण

April 16, 2017 5:43 PM|

Rajasthan and Gujarat severe heatwaveराजस्थानके कई इलाकों में भीषण लू जारी है। कई जगहों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री को भी पार कर रहा है जो अप्रैल महीने में बहुत अधिक है। मौसमी स्थितियाँ राज्य के पश्चिमी जिलों में सबसे खतरनाक और चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। मौसमी परिदृश्य को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि यह हीट वेब यानि लू,जानलेवा हो सकती है इसलिए सावधानी बरतने की बेहद ज़रूरत है।

राजस्थान केबाड़मेरमें 45.5 डिग्री सेस्ल्सियस डिग्री पारा रिकॉर्ड किया गया।बीकानेरमें 45 डिग्री, चुरू में 45 डिग्री,जैसलमरमें 44.8 डिग्री और श्रीगंगानगर में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अजमेर में दिन का तापमान शनिवार को 41 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। शेष हिस्सों में भी तापमान का रुख कुछ ऐसा ही बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में इस भीषण गर्मी का प्रकोप अगले पूरे हफ्ते तक जारी रहने की आशंका है। यह गर्मी, स्थिति विशेष में जानलेवा साबित हो सकती है इसलिए बचाव बेहद ज़रूरी है।

गुजरातके भी कई इलाके काफी दिनों से भीषण लू की चपेट में बने हुए हैं। कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र में गर्मी विशेष रूप से परेशान कर रही है। राज्य के अमरेली में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक लगभग 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा रहा है। भुज में 41.5 डिग्री सेल्सियस, कांडला में 42.7 डिग्री सेल्सियस और वड़ोदरा में 40.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

हालांकि गुजरात में कुछ स्थानों पर तापमान में गिरावट हो रही है। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अरब सागर से उठ रही दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के चलते तापमान में यह कमी आई है और यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। दूसरी ओर राजस्थान में यह हवाएँ पाकिस्तान के सिंध और बलूचिस्तान प्रांत से होकर आ रही हैं जो बेहद गर्म और शुष्क हैं जिसके चलते राज्य में तापमान में जल्द कमी के आसार नहीं हैं।

राजस्थान के लोगों के लिए आगामी सप्ताह किसी आफत से कम नहीं होगा। आगामी सप्ताह भर भीषण गर्मी जारी रहेगी। उसके पश्चात 23 और 24 अप्रैल से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

Image credit: Yourstory

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: