[Hindi] राजस्थान में 19 मई तक जारी रहेगा आंधी और बारिश का सिलसिला

May 16, 2019 1:27 PM|

पिछले एक सप्ताह से राजस्थान के कई हिस्सों में गरज और धूल भरी आंधी के साथ प्री-मानसून बारिश देखने को मिल रही है। इसके अलावा राज्य के अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि भी देखी गयी है।

यह हैं कारण

राजस्थानमें इस तरह के मौसम का कारण हैजम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेशके पास बना पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान के पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों पर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र। इसके अलावा,राजस्थान पर अरब सागर से दक्षिण-पश्चिम हवाओं के आने का सिलसिला जारी है जिससे राज्य में मौसम सक्रिय बना हुआ है।

जारी रहेगी आंधी और बारिश

स्काइमेट का अनुमान है कि, राज्य में अगले दो दिनों तक यानी 17 और 18 मई तक गरज और धूल भरीआंधी के साथ बारिशकी गतिविधियाँ जारी रहेंगी। इसके बाद तीव्रता भले ही कम हो जाएगी, लेकिन अलग-अलग स्थानों पर धूल भरी आंधी 19 मई तक जारी रह सकती है।

Also Read In English- Rains and dust storm to continue over Rajasthan till May 19

बता दें कि, पिछले कई दिनों से राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में तापमान का स्तर सामान्य से नीचे चल रहा है। जिसके कारण अब राज्य में लू की स्थिति लगभग समाप्त हो गई है।

फिर बढ़ेगा तापमान

19 मई से राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में तापमान बढ़ने का सिलसिला फिर से शुरू हो जाएगा। जिसके बाद धीरे-धीरे, कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा, और राज्य में एक बार फिर गर्मी और लू जैसी स्थिति बनने की आशंका है।

Image credit:DNA India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

author image