[Hindi] लंबे समय से प्रतीक्षारत उत्तर भारत में हो सकती है अच्छी वर्षा

March 3, 2016 3:25 PM|

WEATHER north Indiaउत्तर भारत के लोगों के लिए अच्छी खबर यह है कि अगले कुछ दिनों में यहाँ बारिश के चलते मौसम सुहावना होने वाला है। पहाड़ों पर जहां कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी दर्ज की जाएगी वहीं मैदानी भागों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मैदानी भागों में 5 से 9 मार्च के बीच होने वाली बारिश की इन गतिविधियों के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है।

इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी अफगानिस्तान और उससे सटे पाकिस्तान पर दिखाई दे रहा है। दक्षिणीराजस्थानऔर उससे सटेगुजरातके ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी पहले से ही बना हुआ है, जो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में आने से और सशक्त होगा। इस सिस्टम से एक ट्रफ राजस्थान के ऊपर से दक्षिणीहरियाणातक बनी हुई है।

यह मौसमी सिस्टम शुक्रवार की शाम से पश्चिमी हिमालयी भागों तथा उत्तर भारत के मैदानी राज्यों को प्रभावित करना शुरू कर देंगे। उत्तरी और पश्चिमी राजस्थान में अच्छी वर्षा होने की संभावना है। हमारा अनुमान है कि कल शाम से उत्तरी राजस्थान औरपंजाबमें बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। हालांकिजम्मू-कश्मीरऔरहिमाचल प्रदेशमें बारिश और बर्फबारी अपेक्षाकृत हल्की ही रहेगी। इन राज्यों के ऊंचे इलाकों जैसे पहलगाम और गुलमार्ग में हल्की बर्फबारी देखने को मिलेगी।

बारिश का प्रसार 5 मार्च को उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में फैलेगा और पंजाब, हरियाणा,दिल्ली, पश्चिमीउत्तर प्रदेशतथा उत्तरी राजस्थान में अच्छी बारिश दर्ज की जाएगी।

जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी 6 मार्च से बढ़ेगी और यह अगले 24 घंटों तक जारी रहेगी। यह अलग बात है कि 7 मार्च से उत्तर पश्चिम भारत में बारिश की तीव्रता में कमी आना शुरू हो जाएगी लेकिन हल्की गतिविधियां 9 मार्च तक बनी रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं क्योंकि यह मौसम ओलावृष्टि के लिए अनुकूल माना जाता है।

Image Credit: Livemint.com

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: