गुजरात में चक्रवात वायु के प्रभाव के कारण मूसलाधार बारिश हुई थी। जैसे ही यह सिस्टम आगे बढ़ा, राज्य में तभी से बारिश भी देखने को नहीं मिली है। इसके बाद से ही यहां का मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकिगुजरातके कुछ हिस्सों जैसे अहमदाबाद में बीते 24 घंटों के दौरान छिटपुट बारिश देखने को मिली है।
स्काइमेट वेदर के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर-पूर्वी अरब सागर के भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा गुजरात के तटीय भागों से केरल के तटीय भागों तक एक ट्रफ रेखा भी फैली हुई है। राज्य के आस-पास इस समय बने इन मौसमी सिस्टमों के कारण, कुछ स्थानों में बारिश होने के आसार हैं। इसी के साथ राज्य मेंमॉनसून के आगमनकी संभावनाएं भी बढ़ गयी हैं।
बारिश की यह छिटपुट गतिविधियां गुजरात के पूर्वी हिस्सों जैसे गांधीनगर, अहमदाबाद, बड़ौदा, राजकोट, वालसाड और सूरत के कुछ स्थानों में होने के आसार हैं।
वहीं दूसरी ओर, कच्छ मेंमौसम शुष्कबना रहेगा। हालांकि हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। बारिश के कारण यहां लोगों को तापमान में कमी के साथ मौसम सुहावना बना रह सकता है। हालांकि कुछ स्थानों पर उमस बनी रह सकती है।
Also Read In English: Rains to occur with increased intensity in Ahmedabad and Baroda, Monsoon onset anytime now
वहीं राज्य में यह बढ़ी हुई मौसमी गतिविधियां मॉनसून के आगमन का संकेत दे रही हैं। गुजरात में मॉनसून का आगमन सामान्यतः 15 जून के आस-पास हो जाता है, लेकिन इस साल मॉनसून ने केरल में ही लगभग एक हफ्ते की देरी के साथ दस्तक दी है। इसी कारण गुजरात में भी मॉनसून अपने निर्धारित समय से लगभग 9-10 दिनों की देरी से पहुँच रहा है।
Image Credit: The Indian Express
कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें ।