[Hindi] शिमला, मसूरी और देहरादून में अगले 2 से 3 दिनों तक जारी रहेगी बारिश, भूस्खलन की संभावना

July 13, 2019 3:24 PM|

rain In Uttrakhand

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बीते कई दिनों से भारी बारिश जारी है। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पंजाब से हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश होते हुए पूर्वोत्तर राज्यों तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान, हिमाचल प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मॉनसून सक्रिय बना रहा।

इस दौरान, बिलासपुर में 70 मिमी, ऊना में 47 मिमी और शिमला में 24 मिमी बारिश दर्ज की गयी है। इसके अलावा उत्तराखंड के नैनीताल सहित दक्षिणी इलाकों में भी भारी बारिश देखने को मिली है। बीते 24 घंटों के दौरान यहां के पंतनगर में 18 मिमी और देहरादून में 12 मिमी बारिश दर्ज की गयी।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले 24 घंटों के दौरान भी इन पहाड़ी राज्यों में यह सिस्टम प्रभावी रहेगा। इससे दक्षिणी हिमाचल प्रदेश और दक्षिणी उत्तराखंड के अधिकांश इलाकों में मध्यम तथा कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के उत्तरी भागों में हल्की तथा कुछ जगहों पर मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

इस दौरान हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला, शिमला, नाहन और सोलन जबकि उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, मसूरी ऋषिकेश और पंतनगर में अगले 2 से 3 दिनों तक मध्यम बारिश जारी रहने के आसार हैं। वहीं लगातार होने वाली बारिश के कारण कहीं-कहीं भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है।

Also Read In English: Another two to three rainy days for Shimla, Mussoorie, Nainital and Dehradun, landslide likely

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश की यह गतिविधियां अगले 2 से 3 दिनों तक जारी रहने के आसार हैं। इससे कल यानि 12 जुलाई तक चल रही बारिश की कमी में कुछ सुधार देखने को मिल सकती है। स्काइमेट में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में बारिश में 40 प्रतिशत और उत्तराखंड में 41 प्रतिशत की कमी बनी हुई थी। जो कि इन हलचलों के बाद कुछ हद तक सुधरने की उम्मीद है।

Image Credit: India Today

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें ।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: