[Hindi] मध्य प्रदेश के कई शहरों में 24 घंटों तक बारिश का रहेगा मौसम, दिन का पारा रहेगा नीचे

January 16, 2020 2:12 PM|

मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। स्काईमेट द्वारा लगाए गए पूर्वानुमान के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के उत्तरी भागों में काफी अच्छी वर्षा दर्ज की गई। ग्वालियर में 41 मिमी, गुना में 35 मिमी और दतिया में 34 मिमी की मूसलाधार बारिश दर्ज की गई।

इसी तरह शाजापुर में 9 मिमी और उज्जैन में 1 मिमी बारिश दर्ज की गई। आसपास के क्षेत्रों में भी छिटपुट बारिश और गरज के साथ बौछारें दर्ज की गईं। जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में आंशिक बादल दिखे लेकिन मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहा।

English version:Madhya Pradesh to see a rainy day today before the weather becomes dry once again

मध्य प्रदेश के मौसम में आए इस बदलाव का कारण है पूर्वी राजस्थान और इससे सटे पश्चिमी मध्य प्रदेश पर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र। यह सिस्टम धीरे-धीरे उत्तर-पूर्वी दिशा में आगे बढ़ेगा, जिससे कल से मध्य प्रदेश से मौसम साफ हो जाएगा।

स्काईमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उम्मीद है कि आज तक इन क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। धीरे-धीरे बारिश उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में देखने को मिलेगी। टीकमगढ़, सागर, दमोह, सतना और सीधी जैसी जगहों पर आज छिटपुट बारिश हो सकती है। कल से मौसम की सक्रियता राज्य के सभी भागों में कम हो जाएगी। हालांकि, सीधी, सतना, उमरिया और पन्ना में एक-दो स्थानों पर बारिश जारी रह सकती है।

होशंगाबाद, बैतूल, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, खंडवा और खरगौन सहित दक्षिणी जिलों में शुष्क रहेगा। 18 जनवरी से राज्य के सभी भागों में मौसम पूरी तरह से शुष्क हो जाएगा। मौसम साफ होने के बाद पश्चिमी हिमालय से आने वाली ठंडी हवाओं का असर दिखेगा जिससे न्यूनतम तापमान में 18 जनवरी से कमी आएगी। अगले चार से पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

Image credit: Absolute India News 

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: