[Hindi] बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में जारी रहेगी बारिश, देखें मौसमी चेतावनी

March 26, 2019 2:31 PM|

पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के लखनऊ, बरेली और वाराणसी सहित बिहार के पटना और गया में अलग-अलग स्थानों पर बादलों की गर्जना के साथ हल्की बारिश देखी गयी।

दोनों राज्यों में बारिश का मौसम उत्तर भारत की पहाड़ियों पर बने पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर प्रदेश से बिहार तक फैले ट्रफ के कारण बना है। इस समय यह ट्रफ रेखा पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर कमजोर हो गई है। हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के पूर्वी भागों पर अभी भी ट्रफ रेखा सक्रिय है।

स्काईमेट का अनुमान है कि गोरखपुर, सुल्तानपुर, वाराणसी और इलाहाबाद सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश आज भी जारी रह सकती है। इसके अलावा बिहार के भी अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश जारी रहने के आसार हैं। एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश की भी संभावना है।

बिहार के लिए मौसमी चेतावनी :अगले 12 घंटों के दौरान अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, गया, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, कैमूर (भभुआ), कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, मुंगावली, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, पटना, पूर्णिया, रोहतास, सहरसा, सारण, शेखपुरा, शिवहर, सीतामढ़ी, सिवान, सुपौल और वैशाली के कुछ हिस्सों में मध्यम से तेज़ हवाओं और बादलों की गर्जना के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

Also Read In English :Patna, Gorakhpur, Gaya, Varanasi and Allahabad to witness rains

हालांकि यह सिस्टम कमज़ोर है जिसके कारण इन दोनों राज्यों में भारी बारिश की उम्मीद नहीं है। साथ ही ओलावृष्टि जैसी गतिविधियां भी नहीं होंगी। कह सकते हैं कि अगले 12 घंटों के दौरान संभावित बारिश से फसलों को नुकसान नहीं होगा, जो किसानों के लिए राहत की बात है। उत्तर प्रदेश में 27 मार्च से मौसम साफ हो जाएगा। जबकि बिहार में कुछ स्थानों पर 27 मार्च को भी हल्की बारिश जारी रह सकती है।

image credit : R.tidings

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: