[Hindi] गोरखपुर सहित उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में वर्षा; बांदा, इलाहाबाद में लू का प्रकोप

June 14, 2017 7:36 PM|

UP Rain, waiting for Monsoon The Hindu 600उत्तर प्रदेश के कई इलाकों विशेषकर दक्षिणी भागों में मौसम भीषण रूप से गर्म बना हुआ है।इलाहाबाद, बांदा औरकानपुरसहित राज्य के दक्षिणी इलाकों में भीषण गर्मी से जल्द राहत के आसार नहीं हैं। इन भागों में अगले 24 से 48 घंटों तक लू चलने की आशंका बनी हुई है। हालांकि उत्तरी जिलों विशेषकर तराई क्षेत्रों में मौसम की सक्रियता देखने को मिल रही है और बारिश के आसार हैं जिससे इन भागों में राहत भरे मौसम का लोग आनंद ले सकते हैं।

[yuzo_related]

इस समय उत्तर-पश्चिम भारत मेंपंजाबसे असम तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। उत्तर प्रदेश पर बनी इस ट्रफ और पूर्वी उत्तर प्रदेश पर विकसित हुए चक्रवाती सिस्टम के चलते तराई क्षेत्रों में मौसम की सक्रियता देखने को मिल रही है।गोरखपुरमें मंगलवार की सुबह 8:30 बजे से बीते 24 घंटों के दौरान 16 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। आसपास के अन्य भागों में भी बादल छाए रहे और बूँदाबाँदी देखने को मिली।

तराई वाले जिलों में मौसमी परिदृश्य बारिश के लिए अनुकूल बना हुआ है। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, गोंडा, बहराइच, सीतापुर,बरेलीऔर लखीमपुर खीरी में अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें गिर सकती हैं। इन भागों में कहीं-कहीं मध्यम बारिश की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

दूसरी ओर राज्य के दक्षिणी भागों मेंवाराणसीसे लेकर इलाहाबाद,जौनपुर, आजमगढ़, कानपुर, बांदा,आगराऔरमथुरातक तेज़ गर्मी की संभावना है। इन भागों में दोपहर के समय तेज़ धूप के बीच मौसम शुष्क बना रहेगा। कुछ इलाकों में लू जैसे हालत भी संभव हैं। इलाहाबाद में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 44 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के सभी भागों में भीषण गर्मी से राहत मॉनसूनी बौछारों के बाद ही मिलेगी, जिसका अभी इंतज़ार है। फिलहाल देश में केरल के रास्ते प्रवेश करना वाला दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पश्चिम में सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है जबकि पूर्व में इसका सिरा पिछड़ रहा है। अनुमान है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 2017 उत्तर प्रदेश में 20 जून से पहले प्रवेश करेगा और कुछ ही समय में यह मध्य भागों तक पहुँच जाएगा।

Image credit:

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: