[HIndi] अगले 24 घंटों में बिहार और झारखण्ड के अधिकांश जगहों को कवर करेगा मॉनसून, बारिश जारी

June 22, 2019 12:12 PM|

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

बिहार और झारखंडमें पिछले दिनों हुई बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। बिहार के ज्यादातर हिस्सों में कल यानि 21 जून को झमाझम बारिश देखी गई। अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण पश्चिम मॉनसून के भी झारखण्ड सहित बिहार के भी कुछ हिस्सों में प्रवेश करने की उम्मीद है।

कल यानि शुक्रवार को दक्षिणी झारखंड तथा उससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों पर एक निम्न दवाब क्षेत्र विकसित हुआ है। इसके अलावा ऊपरी वायु प्रणाली भी दक्षिण-पश्चिमी दिशा की ओर चल रही है।

पिछले 24 घंटों के दौरान, बिहार और झारखंड के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई। जबकि, डालटनगंज में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा बिहार और झारखंड के अधिकांश स्थानों पर मध्यम बारिश दर्ज हुई। बारिश के बाद इन दोनों राज्यों के सुबह केतापमान में कमीके साथ दक्षिण-पूर्वी हवाएं भी लगभग समाप्त हो गई।

अगले 24-48 घंटों में उत्तर-पश्चिमी बिहार के लगभग सभी जिलों में भारी बारिश की उम्मीद है।

Also Read In English:Monsoon to cover most parts of Bihar and Jharkhand in the next 24 hours

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, आज यानि 22 जून को भी बिहार और झारखंड के लगभग सभी स्थानों पर मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों परभारी बारिशकी संभावना है। वहीँ, बिहार के पश्चिमी भागों में ज्यादातर जगहों पर मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। हालांकि, बारिश की यह गतिविधियां 23 जून के बाद थोड़ी कम हो जाएगी।

झारखंड और बिहार में हुई बारिश ने यहां के लोगों को चिलचिलाती धुप और गर्मी से राहत दी है। बारिश के आंकड़ों की बात करें तो 1 जून से 21 जून तक के मुताबिक, बिहार में 55 प्रतिशत बारिश की कमी है। मतलब, यहां सामान्य बारिश 92.9 प्रतिशत होती है और अब तक 42.1 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई है। इसी तरह, झारखंड में भी 33.6 प्रतिशत बारिश के साथ 69 प्रतिशत कमी दर्ज की गई है। बता दें कि, झारखंड में बारिश का सामान्य आंकड़ा 107.8 प्रतिशत है।

स्काइमेट का मानना है कि, दोनों राज्यों में हो रही बारिश से आंकड़ों में सुधार की उम्मीद है।

Image Credit: NBT

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें ।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: