[Hindi] दिल्ली में आज भी जारी रह सकती है बारिश, सप्ताह के अंत में दिखेगा मॉनसून का जोरदार रूप

August 14, 2019 1:48 PM|

Rain in Delhi

मानसून की अक्षीय रेखा उत्तर दिशा में शिफ्ट हो गई है यानि कि पंजाब और हरियाणा के भागों की ओर आ गई है और इस समय पंजाब और हरियाणा से होकर गुजर रही है।

इस मौसमी प्रणाली की वजह से, बारिश की गतिविधियां भी उत्तरी भागों में स्थानांतरित हो गई हैं, जिसके कारणदिल्ली और एनसीआर क्षेत्र के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यम से भारी बारिश दर्जहुई है।

आज यानि 14 अगस्त को भी, दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों जैसे गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में अलगअलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश देखी जा सकती हैं।

जबकि, 15 और 16 अगस्त को बारिश की गतिविधियों में गिरावट देखी जायेगी। हालांकि,राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर वर्षा की गतिविधियों से इंकार नहीं किया जा सकता है।

Also, Read In English:Delhi rains to continue today, to pick pace again during the weekend

जिसके बाद,दिल्ली सहित उत्तर भारत के इलाकों में मॉनसून एक बार फिर 17 और 18 अगस्त को जोरदार स्थिति में रहेगा। उस दौरान, आगामी निम्न दवाब क्षेत्र भी दिल्ली और एनसीआर में चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के रूप होगा।

इस दौरान, दिल्ली तथा एनसीआर के क्षेत्रों में अच्छी बारिश भी देखी जा सकती है। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी के लिए बारिश भरा होने की संभावना है।

दिल्ली तथा एनसीआर के ज्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रहेगा और मौसम सुहावना हो जाएगा। आगामी बारिश के कारण ट्रैफिक जाम और जलभराव जैसी समस्या भी देखा जा सकता है।

19 अगस्त तक मौसम साफ होने लगेगा, क्योंकिमानसून ट्रफ की अक्षीय रेखाएक बार फिर से दक्षिण दिशा में चली जाएगी। उस दौरान आसमान साफ ​​होने और तापमान में वृद्धि होने के कारण मौसम फिर से गर्म हो जाएगा।

Image Credit: DNA India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें। 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: