[HINDI] झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में एक बार फिर आयेगा बारिश दौर

January 24, 2020 5:51 PM|

JHARKAND RAINS (

पिछले कुछ दिनों से देश के पूर्वी हिस्सों में मौसम की एक-दो गतिविधियां जारी है। इन गरज के साथ होने वाली बारिश का कारण एक कोन्फ़्लुएन्स ज़ोन को माना जा सकता है, जो शुरू में मध्य भारत में बना हुआ था, लेकिन अब धीरे-धीरे पूर्वी भारत की ओर बढ़ रहा है। इस बीचझारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यमबारिश दर्ज हुई है।

हालांकि, अब बारिश की तीव्रता कम हो गई है, लेकिन पिछले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के एक-दो स्थानों में हल्की बारिश देखी गई है। कलकत्ता में लगभग 13 दिनों के शुष्क मौसम के बाद हल्की बारिश रिकॉर्ड हुई।

जनवरी के महीने में कोलकाता के लिए मासिक औसत बारिश 10.3 मिमी है, जबकि अब तक कोलकाता में 9.5 मिमी बारिश हुई है।

बता दें कि अब कंफ्लुएंस जोन दूर हो गया है इसलिए पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क ही बना रहा है। झारखंड, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आई है और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी मामूली गिरावट देखी गई।

स्काइमेट के विशेषज्ञों के अनुसार पिछले दो दिनों से देश केपूर्वी हिस्सों में शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चल रहीहैं, जिसके चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में घना कोहरा कम देखने को मिला है। उत्तर पश्चिम में चल रही ठंडी हवाओं के कारण पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है।

हालांकि, शीतलहर की कोई भी स्थिति जल्द ही प्रकट होने की उम्मीद नहीं है।

English Version: After a spell of light rains, another round of wet weather awaits Jharkhand, Odisha, West Bengal

अनुमान है 28 और 29 नवंबर को बारिश का एक और दौर पूर्वी भारत पर आने की उम्मीद है, जो एक बार फिर से दिन का तापमान गिरा देगा।

Image credit:  Tazzakhaba

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो:<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: