[Hindi] पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में रुकी बारिश, गिरेंगे रात के तापमान

February 22, 2020 12:07 PM|

punjab weather

उत्तरपश्चिमी मैदानोंमें फरवरी महीने का दूसरा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ने कुछ स्थानों पर गरज के साथ अच्छी बारिश दी। लेकिन अब सिस्टम दूर चला गया है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाल ही में गरज के साथ अच्छी बारिश दर्ज हुई। जबकि एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियाँ भी रिकॉर्ड हुईं। इस बीच, दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भी हल्की बारिश देखी गई। हालांकि, उत्तर और उत्तर पूर्वी राजस्थान में भी छिटपुट बारिश देखी गई।

इन बारिश के कारण उत्तरी मैदानी इलाकों के अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे दिन के समय सर्द मौसम की स्थिति महसूस हुई। इसके अलावा पूर्वी दिशा से चल तेज हवाओं ने सर्द की ठिठुरन बढ़ा दी। हालांकि न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की वृद्धि हुई। जबकि एक-दो स्थानों पर भी 5 से 6 डिग्री की वृद्धि देखी गई।

बता दें कि अब पश्चिमी विक्षोभ दूर हो गया है, इसलिए मौसम स्पष्ट रूप से साफ हो जाएगा। जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी तथा अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। जैसे-जैसे मौसम सिस्टम आगे बढ़ेंगा, वेसे-वेसे आसमान साफ ​होता नज़र आयेगा। हालाँकि, आज हम यह भी उम्मीद करते हैं कि उत्तरी मैदानी इलाकों के कुछ स्थानों जेसेदिल्ली एनसीआर, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई, लेकिन फरवरी की पहली छमाही के दौरान महसूस की जाने वाली विंटर अब वापस नहीं आएगी। साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य के पास बना रहेगा। जबकि अधिकतम तापमान एक बार फिर बढ़ सकता है और अधिकतम तापमान 20 के आसपास रहगे और अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच बने रहेंगे।

English Version: Nights to become colder in Punjab, Haryana, Delhi, UP as last rainy spell of the season comes to a halt

यह सीज़न की आखिरी बारिश का दौर था। इसके अलावा एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ मार्च महीने के पहले सप्ताह के आसपास पश्चिमी हिमालय पर दस्तक देगा। जिससे 2 से 3 मार्च के आसपास गरज के साथ होने वाली बारिश की उम्मीद करते हैं।

Image credit: DNA INDIA

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: