[Hindi] मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश के आसार, कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी संभव

February 11, 2017 2:55 PM|

MP Winter rainलंबे समय के सूखे मौसम के बादमध्य प्रदेशसहित मध्य भारत के कुछ हिस्सों में मौसम करवट लेने वाला है। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में बारिश के लिए मौसमी परिदृश्य अनुकूल बन गया है। इससे पहले मध्य प्रदेश में गणतन्त्र दिवस यानि 26 जनवरी को हल्की बारिश देखने को मिली थी।

बारिश के अभाव में राज्य में कई दिनों से तापमान में निरंतर बढ़ोत्तरी का क्रम जारी है। सामान्य से अधिक तापमान के चलते दिन में हल्की गर्मी का अहसास समय से पहले से ही राज्य के लोगों को होने लगा है। सुबह और रात में भी अपेक्षा के कम सर्दी पड़ रही थी। इस समय बदले मौसम परिदृश्य के बीच राज्य के मध्य और पूर्वी भागों में दिन के तापमान में कमी आने की संभावना है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसारओड़ीशाऔर उससे सटेछत्तीसगढ़पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो गया है। इसी सिस्टम के चलते मध्य प्रदेश में मौसम बदला है। इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा मध्य महाराष्ट्र तक बन गई है। इन सिस्टमों के चलते पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दक्षिण-पूर्वीउत्तर प्रदेशमें बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

स्काइमेट के अनुसार कन्वेक्टिव क्लाउड बनने की स्थिति में इन भागों में एक-दो स्थानों पर ओले भी पड़ने के आसार हैं। एक ओर जहां लंबे समय से बारिश की प्रतीक्षा कर रहे इन भागों को लाभ होगा जबकि कटाई के लिए लगभग परिपक्व हो रही फसल को ओलावृष्टि से नुकसान हो सकता है।

इस बीच बादल छाए रहने, आर्द्र हवाएँ चलने और बारिश की गतिविधियों के बीच राज्य में न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है जिससे सुबह और रात की सर्दी में और कमी आपको देखने को मिलेगी।

Image credit: Subguru News

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: