[Hindi] रांची, डाल्टनगंज, गया में बारिश शुरू, बिहार और झारखंड के बाकी हिस्सों में भी बदलेगा मौसम

February 25, 2019 5:00 PM|

Bihar rain dailyamin 600

Updated on February 25, 2019 at 10:00 AM रांची, डाल्टनगंज, गया में बारिश शुरू, बिहार और झारखंड के बाकी हिस्सों में भी बदलेगा मौसम

उम्मीद के अनुसार पूर्वी भारत के राज्यों में बादल बढ़ गए हैं। हवाओं में नमी का स्तर भी ऊपर पहुँच गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान दोनों राज्यों में कई जगहों पर गरज के साथ हल्की वर्षा और बूँदाबांदी दर्ज की गई है। दर्ज आंकड़ों के अनुसार झारखंड की राजधानी रांची में 8.2 मिलीमीटर की अच्छी बारिश हुई है। जबकि डाल्टनगंज और गया में 1-1 मिलीमीटर वर्षा देखने को मिली है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार धीरे-धीरे मौसम में हलचल बढ़ेगी और अगले दो-तीन दिनों के दौरान दोनों राज्यों में तेज़ बारिश हो सकती है। आज झारखंड के दक्षिणी और पूर्वी शहरों शिमडेगा, कुंती, सिंघभूम, रांची, बोकारो, धनबाद, जामतारा, देवघर, दुमका में कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में 26 और 27 फरवरी को तेज़ वर्षा होने के आसार हैं।

बिहार में अगले तीन दिनों तक बारिश का मौसम बना रहेगा। लेकिन बारिश की गतिविधियां चरम पर होंगी 27 फरवरी को, जब राज्य के कई इलाकों में तेज़ वर्षा देखने को मिल सकती है। स्काइमेट का आंकलन है कि इस दौरान बिहार और झारखंड के कुछ शहरों में मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल सकता। कई जगहों पर बारिश के साथ तेज़ हवाएँ भी चलेंगी। बादलों की भीषण गर्जना और आसमान में चमकती बिजली लोगों को डरा सकती है। कहीं-कहीं पर ओले भी गिरने की आशंका रहेगी।

इसलिए हमारा सुझाव है कि अगले कुछ दिनों के दौरान रांची, जमशेदपुर, धनबाद, भागलपुर, किशनगंज, पटना, गया सहित बिहार और झारखंड के शहरों में मौसम का बिगड़ता मिजाज़ देख घर से बाहर ना निकलें। जानवरों को भी बिजली गिरने वाली संभावित जगहों से दूर रखें ताकि किसी अप्रिय स्थिति का सामना ना करना पड़े।

Originally published on Feb 24 at 06:00रांची, जमशेदपुर, भागलपुर सहित बिहार और झारखंड में आफ़त की बारिश; गिर सकती है बिजली भी

देश के बाकी राज्यों की तरह ही बिहार और झारखंड में भी सर्दी के महीनों में रुक-रुक कर हल्की वर्षा होती रहती है। इस बार बिहार और झारखंड में बारिश में असंतुलन दिखा है। 1 जनवरी से 23 फरवरी तक बिहार में सामान्य से 6% अधिक 23 मिलीमीटर वर्षा हुई है। वहीं झारखंड में 30.7 मिलीमीटर के मुकाबले सामान्य से 56 प्रतिशत कम महज़ 13.5 मिलीमीटर बारिश हुई है।

इस बीच दोनों राज्यों में अच्छी बारिश के लिए मौसम में बदलाव के संकेत दिखाई दे रहे हैं। मध्य भारत से पूर्वी भारत तक एक कोन्फ़्लुएन्स ज़ोन बना हुआ है, जो धीरे-धीरे पूर्वी भारत के भागों के और करीब आएगा। इसी कारण दोनों पूर्वी राज्यों में 24 फरवरी से 27 फरवरी के बीच बारिश होने की संभावना है। गर्जना के साथ कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा रविवार को शुरू हो सकती है। बारिश की गतिविधियां सोमवार से ज़ोर पकड़ेंगी और 27 फरवरी तक जारी रहेंगी।

बिहार और झारखंड में गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

Lightning in Bihar and Jharkhand

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अगले कुछ दिनों के दौरान कई इलाकों में भीषण गर्जना और तूफानी हवाओं के साथ ना सिर्फ तेज़ वर्षा हो सकती है बल्कि कुछ इलाकों में ओलावृष्टि होने और बिजली गिरने की भी संभावना है। इससे जान माल का नुकसान हो सकता है। विशेष डर पूर्वी झारखंड और उत्तरी बिहार में देखने को मिल सकता है। दोनों राज्यों में गतिविधियां 26 और 27 फरवरी को तेज़ होंगी। पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, जमशेदपुर, चाईबासा, रांची, बोकारो, धनबाद, दुमका, देवगढ़, गिरिडीह, हजारीबाग विशेष रूप से प्रभावित हो सकते हैं।

बिहार में मौसम का उग्र रूप 27 फरवरी को देखने को मिल सकता है। पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया और बांका में गतिविधियां ज़्यादा तेज़ होंगी। इसके अलावा राजधानी पटना सहित गया, बक्सर और रोहतास में भी बारिश होने की संभावना है।

Image credit: DailyAmin

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: