[Hindi] दिल्ली एनसीआर में आज भी आंधी के साथ बारिश की उम्मीद, गर्मी से बड़ी राहत

April 16, 2019 1:37 PM|

दिल्ली एनसीआर में कल यानि 15 अप्रैल को देर रात आई तेज़ आँधी और हल्की बारिश ने मौसम को बदल दिया। मंगलवार की सुबह बादलों के साथ शुरू हुई। मौसम भी सुहावना बना हुआ है। हालांकि कल दिल्ली में इस साल सबसे गर्म दिन रहा और अधिकतम तापमान दिल्ली के सफदरजंग में 40 डिग्री तो पालम में 41 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

स्काइमेट द्वारा किये गए पुर्वनुमान के मुताबिक ही 15अप्रैल की मध्य रात्रि से दिल्ली और एनसीआर के क्षेत्र में 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ही धूलभरी आंधी और हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं। सोमवार की सुबह 08:30 बजे से मंगलवार की सुबह 8:30 बजे के बीच 24 घंटों के दौरान दिल्ली के सफदरजंग में 1.1 मिलीमीटर, अरावली क्षेत्र में 0.8 मिमी, आयानगर में 0.4 मिमीऔर पालम में 0.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी।

Delhi WEather

मौसम बदलने से दिल्ली में तापमान में 5 डिग्री की भारी गिरवाती हुई। दिल्ली के सफदरजंग में तापमान 25 डिग्री से घटकर 20 डिग्री के आस-पास पहुँच गया। जिससे दिल्ली में मौसम सुहावना हो गया। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आज दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में धूलभरी आंधी और गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। कुछ समय के लिए राजधानी और आसपास के शहरों में तेज़ हवाएँ भी चल सकती हैं।

यह गतिविधियां दोपहर तक देखने को मिल सकती हैं। इस दौरान राजधानी के एक-दो स्थानों में तेज़ बारिश हो सकती है।

दिल्ली के भागों के लिए चेतावनी:अगले 24 घंटों के दौरान मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली, शाहदरा, दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिमी और पश्चिमी दिल्ली में तेज़ हवाओं और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में हुई इस बारिश के कारण आज तापमान 32 से 34 डिग्री के बीच बने रहने के आसार हैं।

Also Read In English: Delhi, Noida, Gurugram And Faridabad To Witness Dust Storm And Rains Today, Maximums To Drop

हालाँकि कल यानि 17 अप्रैल की शाम से इन गतिविधियों में कमी होने के बावजूद दिल्ली और एनसीआर के कुछ इलाकों में 18 अप्रैल तक छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है। इसके बाद मौसम साफ होने के साथ ही तापमान में एक बार फिर वृद्धि देखने को मिल सकती है।

Image Credit: The Quint

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: