[Hindi] दिल्ली-एनसीआर में बारिश और ठंड के बीच मनाया जाएगा लोहड़ी का पर्व

January 12, 2020 11:38 AM|

स्काईमेट ने जैसा अनुमान लगाया था, बीते दो दिनों के दौरान तापमान में गिरावट आई और अब तापमान बढ़ने लगा है क्योंकि उत्तर भारत में पहाड़ों के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहुंच रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मध्य पाकिस्तान और इससे सटे उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी विकसित हुआ है।

इन दोनों सिस्टम के प्रभाव से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हवाओं की दिशा और हवाओं की रफ्तार में बदलाव आया है जिसके कारण आज यानी रविवार, 12 जनवरी को तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। खासकर न्यूनतम तापमान में कमी आई है, जिससे सर्दी से लोगों को राहत मिली है। साथ ही सुबह से ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के क्षेत्रों में हल्के बादल दिखाई देने लगे हैं। उम्मीद है कि जैसे जैसे दिन चढ़ेगा बादल भी बढ़ते जाएंगे।

English Version:Rainy Lohri ahead for Delhi, Noida, Gurugram, Ghaziabad and Faridabad

मौसम से जुड़े मॉडल संकेत कर रहे हैं कि दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में आज रात से हल्की बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं या कल सुबह से बारिश का आगाज इन क्षेत्रों में होने की संभावना है। इससे दिल्ली और एनसीआर की लोहड़ी बारिश के मौसम के साथ होगी यह लगभग तय नजर आ रहा है। हालांकि भारी वर्षा की संकेत नहीं हैं, जिससे त्यौहार मनाने में कोई बड़े व्यवधान की आशंका नहीं है।

14 जनवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल जाएगा जिससे फिर से दिल्ली और एनसीआर में मौसम शुष्क हो जाएगा। बारिश बंद होने के बाद 15 जनवरी से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी और दूसरी ओर कोहरा बढ़ जाएगा। वर्तमान मौसमी सिस्टम के आगे निकलने के बाद 17 जनवरी को एक नया और प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की तरफ आएगा, जो फिर से पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश की गतिविधियां दे सकता है। उस दौरान मध्यम से तेज वर्षा की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

Image credit: TheHinduPortal

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: