[HINDI] पूर्वी भारत में एक बार फिर बारिश देगी दस्तक, तापमानों में होगी गिरावट

January 25, 2020 1:32 PM|

पिछले दो- तीन दिनों सेबिहार, झारखंड, ओडिशा और गंगीय पश्चिमबंगाल के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बंद थीं। हालांकि अब बारिश की तीव्रता कम हो गई है, जिससे पिछले 24 घंटों के दौरान ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के आंतरिक भागों में छिटपुट हल्की बारिश देखी गयी।

इस बारिश का कारण एक कोन्फ़्लुएन्स ज़ोन को माना जा रहा है जो अब कमजोर हो गया है और आगे पूर्वी दिशा में बढ़ गया है।

इस बीच, पिछले दो दिनों से उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमानों में गिरावट आने के बाद से पूरे इलाकों में आंधी चल रही है।

अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है।

26 जनवरी यानि कल तक मौसम आरामदायक और साफ रहेगा। इसके बाद 27 जनवरी तक एक और पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय तक पहुंच जाएगा। एक ट्रफ रेखा उत्तर के मैदानों से लेकर पश्चिम बंगाल तक फैल जाएगी। इसके कारण, हम 28 और 29 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद करते हैं। इस दौरान, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है। स्काइमेट के पूर्वानुमान के अनुसार, गंगीय पश्चिम बंगाल और तटीय ओडिशा पर बारिश की तीव्रता अधिक होगी।

अनुमान है कि 30 जनवरी तकपूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश की तीव्रता कमहो जाएगी। हालांकि, बिहार के पूर्वी हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में छिटपुट हल्की बारिश जारी रहेगी।

English Version: Rain in East India next week to set in winter chill once again, minimums to drop further

स्काइमेट के विशेषज्ञों के अनुसार, 31 जनवरी तक मौसम साफ हो जाएगा। यह देश के पूर्वी हिस्सों में महीने के लिए बारिश का आखिरी दौर होगा। इसके अलावा, उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते न्यूनतम तापमानों में गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान इस क्षेत्र में सर्दियों की ठंड भी महसूस की जा सकती है।

Image credit:  India Today

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो:

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: