[Hindi] हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान में घटेगी बारिश; 11 अगस्त से फिर मॉनसून होगा सक्रिय

August 8, 2018 3:32 PM|

Rain in Punjab

उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में मॉनसून की अक्षीय रेखा सक्रिय थी जिससे इन भागों में बारिश हो रही थी। ट्रफ के प्रभाव से उत्तर भारत के मैदानी राज्य पंजाब से लेकर हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बीते 24 घंटों के दौरान अच्छी बारिश देखने को मिली है।गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

 

Lightning and Thunderstorm in Delhi

इस दौरान दिल्ली में 24 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसी तरह करनाल में 19, लुधियाना में 18 ,अलवर में 14, चुरू में 13 और नाहन में 10 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इस बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत के शहरों में दिन और रात के तापमान में गिरावट आई थी और मौसम सुहावना हो गया था।

इस बीच मॉनसून की अक्षीय रेखा दिल्ली से दक्षिण की ओर चली गई है और मध्य भारत के करीब पहुंच गई है जिसके कारण फिर से अधिकांश भागों में बारिश में कमी आ जाएगी। बारिश में कमी के साथ गर्मी और उमस दोनों में वृद्धि होगी तथा मौसम परेशान करेगा। बुधवार की दोपहर से ही बादल कम हो गए हैं और धूप का असर भी बढ़ गया है। अनुमान है कि कल के मुक़ाबले आज दिन का तापमान ज़्यादा रहेगा।

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो उत्तर-पश्चिम भारत में वातावरण में नमी अभी भी बनी हुई। ऐसे में तापमान काफी ऊपर पहुंचने की स्थिति में गरज वाले बादल विकसित हो सकते हैं जिससे थोड़े समय के लिए छिटपुट जगह पर बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। लेकिन यह बारिश सभी भागों में नहीं होगी जिससे अच्छी राहत फिलहाल नहीं मिलेगी।

कह सकते हैं कि दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लोगों को अगले 2-3 दिनों के लिए गर्मी और उमस भरे मौसम से मुकाबले के लिए तैयार रहना होगा। उसके पश्चात यानि 11 अगस्त से फिर से मॉनसून की अक्षीय रेखा उत्तर की दिशा में आएगी जिससे उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में 11 अगस्त से मॉनसून वर्षा की वापसी की संभावना है।

Image credit:

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: