उत्तर प्रदेश में जल्द दस्तक देगी बारिश, ठंड से मिल सकती है राहत

January 1, 2020 2:24 PM|

Uttar Pradesh rains

उत्तर प्रदेश कई वर्षो के न्यूनतम तापमानों का रिकॉर्ड तोड़कर ठंडी की मार झेल रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में कुछ राहत देखने को मिली है लेकिन अभी भी बहुत से इलाके ऐसे हैं जिन्हे कुछ ख़ास राहत देखने को नहीं मिली है और ये इलाके शीतलहर की मार झेल रहे हैं।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में रात के तापमान में कल के बाद बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। इसका कारण होगी हवाओं में हो रहा बदलाव। उत्तर दिशा से चलने वाली ठंडी बर्फीली हवाएँ अब अपना रुख बदलेंगी और उनकी जगह ले लेंगी पूर्वी दिशा से चलने वाली गर्म और नम हवाएँ। बुधवार से राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश भी दर्ज की जा सकती है।

इस बदलाव का कारन होगा जम्मू और कश्मीर पर आने वाला पश्चिमी विक्षोभ और इसके प्रभाव से बनने वाला चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र जो की पूर्वोत्तर राजस्थान पर बना हुआ है। इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा बिहार तक जा रहे है।

Also read this story in English- UTTAR PRADESH GEARS UP FOR A RAINY WEEK, RELIEF FROM ONGOING SEVERE COLD WAVE IN OFFING

नव वर्ष की शुरुआत दक्षिणी उत्तर प्रदेश के इलाके जैसे कानपुर, ओरई, झाँसी, हमीरपुर, वाराणसी, प्रयागराज और फतेहपुर में हल्की बारिश से हो सकती है।

जनवरी 2 को बारिश का दायरा बढ़ेगा और बारिश पूर्वी उत्तर प्रदेश जैसे की सुल्तानपुर, आजमगढ़, अमेठी, वाराणसी और प्रयागराज में होने की सम्भावना है। लखनऊ में भी गरज के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ इलाकों में ओलावृष्टि के भी आसार हैं। जनवरी 3 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश में कमी आएगी लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने का अनुमान है। इसके बाद 4 जनवरी से मौसम साफ होने लग जाएगा लेकिन एक दूसरा बारिश का स्पेल 8 या 9 जनवरी को होने की संभावना है।

Image credit: News18

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: